Digit.in

Redmi ने K50 सीरीज़ के लॉन्च से पहले शुरू किया Redmi K40 series को डीलिस्ट करना

Highlights

Redmi ने Redmi K40 series को डीलिस्ट करना किया शुरू

आउट ऑफ स्टॉक हुआ Redmi K40 Pro

Redmi K40 अब भी किया जा रहा है सेल

Redmi ने K50 सीरीज़ के लॉन्च से पहले शुरू किया Redmi K40 series को डीलिस्ट करना

रेडमी (Redmi) पिछले कुछ दिनों से अपनी Redmi K50 series के लॉन्च को टीज़ कर रहा है। ब्रांड ने पहले ही खुलासा किया था कि सीरीज़ को चाइनीज़ न्यू ईयर (New year) के बाद पेश किया जाएगा। अब सीरीज़ के टीज़र और भी लगातार आने लगे हैं। ब्रांड के जनरल मैनेजर ने खुलासा किया है कि लाइनअप में सबसे शक्तिशाली डिवाइस जल्द लॉन्च होगा।

Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने Weibo पर खुलासा किया है कि पिछली जनरेशन की Redmi K40 series को अब डीलिस्टिंग स्टेज पर लाया जा रहा है और अगली जनरेशन Redmi K50 series के स्वागत की तैयारी चल रही है। ITHome के मुताबिक, Redmi K40 Pro पूरी तरह आउट ऑफ स्टॉक हो गया है जबकि Redmi K40 के कुछ वेरिएंट अब भी सेल में हैं।

redmi k40

Redmi K50 series में कुल चार फोंस को पेश किए जाने की उम्मीद है। इनमें से दो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ आएंगे जबकि दो को मीडियाटेक डिमेन्सिटी चिपसेट के साथ लाया जाएगा।

महंगे मॉडल Redmi K50 Gaming Edition को सबसे पहले पेश कर सकता है। हैंडसेट को स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC द्वारा संचालित किया जाएगा और इसकी कीमत ¥3,499 से शुरू होगी।

इसके अलावा, सस्ता स्मार्टफोन (cheapest smartphone) Redmi K50 को स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। Redmi K50 Pro और Redmi K50 Pro+ को क्रमश: Dimensity 8000 और Dimensity 9000 चिपसेट द्वारा संचालित किया जाएगा।

तीनों फोंस की कीमत क्रमश: ¥1,999, ¥2,699, और ¥3,299 होगी। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles