10 मिनट की आसान सी प्रक्रिया में ही बदलें Voter ID में घर का पता, देखें क्या है प्रोसेस
ऑफलाइन पता बदलने के लिए अपने वर्तमान पते के प्रमाण के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी को आवेदन जमा करें
मतदान करने के योग्य प्रत्येक नागरिक के पास मतदाता पहचान पत्र होना चाहिए
वोटर आईडी कार्ड भारतीय नागरिकों को जारी किया जाने वाला एक पहचान पत्र है

वोटर (Voter) आईडी (ID) कार्ड (Card) भारत के चुनाव आयोग द्वारा भारतीय नागरिकों को जारी किया गया एक पहचान (Identity) पत्र (Card) है। यह भारतीय नागरिक की पहचान (Identity) या पते (Address) के प्रमाण के रूप में भी इस्तेमाल में लिया जा सकता है। चुनाव के समय वोट डालने के लिए आपके पास वोटर (Voter) आईडी (ID) कार्ड (Card) होना अनिवार्य है। हालांकि आप किसी अन्य दस्तावेज (Document) के साथ भी वोट डाल सकते हैं लेकिन आपके पास वोटर (Voter) आईडी (ID) कार्ड (Card) होना बेहद ही जरूरी है।
यह कार्ड (Card) केवल वोटिंग के लिए ही मान्य नहीं है, कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आपको इसकी आवश्यकता होती है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रत्येक पात्र नागरिक के पास मतदाता (Voter) पहचान (Identity) पत्र (Card) होना अनिवार्य है। अगर आपके पास आपका वोटर (Voter) आईडी (ID) पहचान (Identity) पत्र (Card) नहीं है तो आपको दिक्कत हो सकती है।

विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और अगर किसी कारण से आप एक पते (Address) से दूसरे पते (Address) पर चले गए हैं तो आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि अपने पहचान (Identity) पत्र (Card) में अपने पते (Address) को जरूर चेंज कर लेना चाहिए। ऐसा भी कह सकते है कि अपने वोटर (Voter) आईडी (ID) कार्ड (Card) पर अपना पता (Address) जरूर चेंज कर लें। यह आसान है और इसे करने के दो तरीके हैं- आप ऑफलाइन और ऑनलाइन (Online) दोनों ही तरीकों से ऐसा कर सकते हैं। हालांकि पहले इस प्रक्रिया को करने में बड़ा समय लगता था और यह काफी मुश्किल भी थी लेकिन अब इसे बड़ी ही आसानी से अंजाम दिया जा सकता है। अगर आप अपना पता (Address) ऑफ़लाइन (offline) बदलना चाहते हैं, तो अपने वर्तमान पते (Address) के प्रमाण के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव अधिकारी को एक आवेदन जमा करके ऐसा कर सकते हैं।
ऑनलाइन (Online) मतदाता (Voter) पहचान (Identity) पत्र (Card) पर पता (Address) बदलने के लिए यहां कुछ सरल कदम दिए गए हैं: आप इन्हें फॉलो करके बड़ी ही आसानी से अपने घर बैठे ही अपने वोटर (Voter) आईडी (ID) कार्ड (Card) में अपने पते (Address) यानी अड्रेस (Address) को चेंज कर सकते हैं।
- चरण 1: राष्ट्रीय मतदाता (Voter) सेवा पोर्टल www.nvsp.in पर लॉग इन करें।
- चरण 2: आप अलग अलग स्थिति में अलग अलग फॉर्म भर सकते हैं, यहाँ आपको फॉर्म 6 और फॉर्म 8A मिल जाने वाले हैं, आप अपनी जरूरत के अनुसार किसी भी फॉर्म को भर सकते हैं।
- चरण 3: जिस फॉर्म को भी आप भरना चाहते हैं उसे आप चुन सकते हैं।
- चरण 4: अपना नाम, जन्म तिथि, राज्य, निर्वाचन क्षेत्र, वर्तमान स्थायी पता (Address) सहित सभी आवश्यक विवरण भरें।
- चरण 5: कुछ विवरण वैकल्पिक होंगे, जैसे ईमेल पता (Address) और मोबाइल नंबर। उन्हें भी भरें।
- चरण 6: फोटो, एड्रेस प्रूफ और उम्र के प्रमाण सहित सभी दस्तावेज (Document) अपलोड करें।
- चरण 7: सभी अपलोड किए गए दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन (Online) फॉर्म जमा करें।
- चरण 8: अब, घोषणा विकल्प भरें और कैप्चा दर्ज करें।
- चरण 9: सभी विवरणों को सत्यापित करें।
- चरण 10: अब सबमिट टैब पर क्लिक करें।

इतना मात्र करने से ही आप अपने घर के पते (Address) को बड़ी ही आसानी से चेंज कर सकते हैं। हालांकि आपके पास जो भी दस्तावेज (Document) हैं वह सही होने जरूरी है। क्योंकि की स्थिति में निर्वाचन आयोग द्वारा आपकी रीक्वेस्ट को रद्द कर दिया जाता है। इसलिए आपको ध्यान देना है कि आप सही दस्तावेज (Document) ही जमा करें। ऐसा करने से कुछ दिनों के भीतर ही आप या तो अपने वोटर (Voter) आईडी (ID) कार्ड (Card) को ऑनलाइन (Online) डाउनलोड कर सकते हैं, या आप इसे डाक के माध्यम से अपने घर पर ही प्राप्त कर सकते हैं।
