'विक्रम वेधा' मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक : ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन

Highlights

सुजैन ने कहा है, "यह एक बहुत बड़ा ब्लॉकबस्टर होने जा रही है

सुजैन ने भी सैफ अली खान की अभिनेत्री पत्नी करीना कपूर खान की तरह फिल्म को ब्लॉकबस्टर घोषित किया

'विक्रम वेधा' पुष्कर-गायत्री द्वारा लिखित और निर्देशित एक एक्शन-थ्रिलर है

'विक्रम वेधा' मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक : ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन

सुजैन खान ने कहा है कि उनके पूर्व पति ऋतिक रोशन अभिनीत 'विक्रम वेधा' उनकी अब तक की सबसे पसंदीदा फिल्म है। सुजैन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर साझा किया और लिखा, "रा रा रा रा रूम, यह मेरी अब तक की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है!!! शानदार मनोरंजक और रोमांच से भरपूर। बधाई ऋतिक रोशन और सैफ अली खन और पूरी टीम।"

सुजैन ने कहा है, "यह एक बहुत बड़ा ब्लॉकबस्टर होने जा रही है।"

सुजैन ने भी सैफ अली खान की अभिनेत्री पत्नी करीना कपूर खान की तरह फिल्म को ब्लॉकबस्टर घोषित किया।

Vikram Vedha

'विक्रम वेधा' पुष्कर-गायत्री द्वारा लिखित और निर्देशित एक एक्शन-थ्रिलर है।

'विक्रम वेधा' गुलशन कुमार, टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा फ्राइडे फिल्मवर्क्‍स एंड जियो स्टूडियोज और एक वाईनॉट स्टूडियो प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है।

यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार और एस. शशिकांत और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है।

IANS

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile