GT Force ने लॉन्च किए दो नए Electric Scooter, देखें कीमत और फीचर

Highlights

इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माण में अग्रणी जीटी फोर्स ने अपने बहुप्रतीक्षित मॉडल जीटी सोल वेगास और जीटी ड्राइव प्रो को बाजार में पेश करने की घोषणा की है।

इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माण स्टार्ट-अप के रूप में जीटी फोर्स की स्थापना भारत में इलेक्ट्रिक गतिशीतला को अपनाने में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के प्राथमिक लक्ष्य के साथ की गई थी।

किफायती मूल्य पर इलेक्ट्रिक गतिशालता प्रदान करने की प्रक्रिया में ब्रांड ने 2 नए स्कूटरों को बाजार में पेश किया है।

GT Force ने लॉन्च किए दो नए Electric Scooter, देखें कीमत और फीचर

इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माण में अग्रणी जीटी फोर्स ने अपने बहुप्रतीक्षित मॉडल जीटी सोल वेगास और जीटी ड्राइव प्रो को बाजार में पेश करने की घोषणा की है। इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माण स्टार्ट-अप के रूप में जीटी फोर्स की स्थापना भारत में इलेक्ट्रिक गतिशीतला को अपनाने में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के प्राथमिक लक्ष्य के साथ की गई थी। किफायती मूल्य पर इलेक्ट्रिक गतिशालता प्रदान करने की प्रक्रिया में ब्रांड ने 2 नए स्कूटरों को बाजार में पेश किया है।

जीटी सोल वेगास - जीटी सोल वेगास 47,370 भारतीय रुपये (लीड-एसिड) और 63,641 भारतीय रुपये (लिथियम-आयन) में उपलब्ध होगा। धीमी गति श्रेणी में यह जीटी-फोर्स ई-स्कूटर कम दूरी की यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है और इसकी शीर्ष गति 25 किमी / घंटा है। यह उत्पाद दो संस्करणों में उपलब्ध है: लीड-एसिड बैटरी – 60 वोल्ट 28 एम्पीयर ऑवर और लिथियम-आयन बैटरी – 60 वोल्ट 26 एम्पीयर ऑवर, जो पूरी तरह चार्ज होने पर लीड-एसिड पर 50-60 किलो मीटर और लिथियम-आयन पर 60-65 किलो मीटर तक चलता है। पूरी तरह चार्ज होने में लीड-एसिड को 7-8 घंटा और लिथियम-आयन संस्करण को 4-5 घंटा का समय लगता है। इस मॉडल में एक अत्यधिक इन्सुलेट किया हुआ बीएलडीसी मोटर लगा है और इसका ट्यूबलर फ्रेम अत्यधिक मजबूत है।

GT Soul Vegas

बिना सवारी या सामान के जीटी सोल वेगास का वजन 95 किलोग्राम (लीड-एसिड) और 88 किलोग्राम (लिथियम-आयन) है, और दोनों संस्करण के भार ढोने की क्षमता 150 किलोग्राम है। 760 मिमी की सीट ऊँचाई, और 170 मिमी का असाधारण ग्राउंड क्लीयरेंस स्कूटर को भारतीय सड़क की स्थिति के लिए आदर्श वाहन बनाता है। अन्य उल्लेखनीय विशेषताओं में एंटी-थेफ्ट अलार्म, रिवर्स मोड, क्रूज कंट्रोल सिस्टम, इग्निशन लॉक स्टार्ट, हाइड्रोलिक टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और रियर सस्पेंशन में डुअल ट्यूब टेक्नोलॉजी शामिल हैं। विभिन्न ग्राहकों की प्राथमिकताओं को समायोजित करने के लिए जीटी सोल वेगास 03 रंगों (ग्लॉसी रेड, ग्रे और ऑरेंज) में उपलब्ध है। यह उत्पाद 18 महीने की मोटर वारंटी, एक वर्ष की लीड बैटरी वारंटी और तीन वर्ष की लिथियम-आयन बैटरी वारंटी के साथ आता है।

जीटी ड्राइव प्रो - परिवारों, महिलाओं, गिग वर्कर्स और कॉलेज के छात्रों की जरूरतों को समझते हुए, जीटी-फोर्स द्वारा पेश किया गया जीटी ड्राइव प्रो, धीमी गति की श्रेणी में 67,208 भारतीय रुपये (लीड-एसिड) और 82,751 भारतीय रुपये (लिथियम-आयन) में उपलब्ध है। इसका उद्देश्य कम दूरी की यात्रा की जरूरतों को पूरा करना है और इसकी शीर्ष गति 25 किमी / घंटा है। जीटी ड्राइव प्रो लीड-एसिड बैटरी 48 वोल्ट 28 एम्पीयर ऑवर और लिथियम-आयन 48 वोल्ट 26 एम्पीयर ऑवर बैटरी में उपलब्ध है, और पूरी तरह चार्ज होने पर लीड-एसिड पर 50-60 किलो मीटर और लिथियम-आयन पर 60-65 किलो मीटर तक चलता है। पूरी तरह चार्ज होने में लीड-एसिड को 7-8 घंटा और लिथियम-आयन संस्करण को 4-5 घंटा का समय लगता है। यह मॉडल अत्यधिक मजबूत ट्यूबलर फ्रेम पर बनाया गया है और इसमें सवार के आराम के लिए डुअल-ट्यूब तकनीक के साथ फ्रंट हाइड्रोलिक और टेलीस्कोपिक रेयर डबल शॉकर लगा है।

बिना सवारी या सामान के जीटी ड्राइव प्रो का वजन 85 किलो और इसके भार ढोने की क्षमता 140 किलो है। इसके सीट की ऊँचाई 760 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 170 मिमी है, जो इसे शहरवासियों की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाता है। यह एंटी-थेफ्ट अलार्म के साथ सेंट्रल लॉकिंग, पार्किंग मोड, रिवर्स मोड और ऑटो कटऑफ के साथ मोबाइल चार्जिंग सहित कई सुविधाएँ प्रदान करता है। जीटी ड्राइव प्रो 4 रंगों, सफेद/नीला/लाल/चॉकलेट में उपलब्ध है और यह 18 महीने की मोटर वारंटी, एक वर्ष की लीड बैटरी वारंटी और तीन वर्ष की लिथियम बैटरी वारंटी के साथ आता है।

2 नए स्कूटरों को बाजार में पेश करने के अवसर पर जीटी-फोर्स के सह-संस्थापक और सीईओ, श्री मुकेश तनेजा ने कहा, “महत्वाकांक्षी, आरामदायक और स्टाइलिश व्यक्तिगत शहरी यातायात साधन के मामले में महत्वपूर्ण अंतराल की पहचान करने के बाद हम बाजार में अपने दो नए ईवी दोपहिया मॉडल को पेश करते हुए रोमांचित हैं। हम यह भी दृढ़ता से मानते हैं कि किफायती, मजबूत और टीसीओ [स्वामित्व की कुल लागत] कुशल स्कूटर देश को ईवी की तरफ ले जाने का एकमात्र मार्ग है। हमें विश्वास है कि हमारे उत्पाद कम दूरी की यात्रा करने में सक्षम हैं, सुरक्षित और उत्सर्जन मुक्त हैं। हमने न केवल बाजार हिस्सेदारी पर कब्जा करने के लक्ष्य से इस क्षेत्र में प्रवेश किया है, बल्कि एक सामान्य भारतीय की आवश्यकताओं को पूरा करके विश्वास भी जीत लिया है।”

GT Soul Vegas

भारत में जीटी -फोर्स ने पहले ही अपने वितरक नेटवर्क का विस्तार 80 शहरों में कर दिया है, जिसमें 100 से अधिक डीलर हैं। 5000 इकाइयों की मासिक उत्पादन क्षमता के साथ इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्ट-अप की महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में मजबूत उपस्थिति है।

कीमत और उपलब्धता 

  • जीटी सोल वेगास लीड-एसिड- 47,370 (एक्स-शोरूम इंडिया)
  • जीटी सोल वेगास लिथियम-आयन-  63,641 (एक्स-शोरूम इंडिया)
  • जीटी ड्राइव प्रो लीड-एसिड -   67,208 (एक्स-शोरूम इंडिया)
  • जीटी ड्राइव प्रो लिथियम-आयन -  82,751 (एक्स-शोरूम इंडिया)
Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile