Pathaan के सेट से लीक हुईं शाहरुख खान की तस्वीरें, इस अंदाज़ में नज़र आए किंग खान

HIGHLIGHTS

Shahrukh Khan की पठान (Pathaan) की शूटिंग चल रही है स्पेन में

शूटिंग से सामने आई शाहरुख खान की नई फोटो

लंबे बाल और एब्स फ्लोण्ट करते नज़र आ रहे हैं किंग खान (King Khan)

Pathaan के सेट से लीक हुईं शाहरुख खान की तस्वीरें, इस अंदाज़ में नज़र आए किंग खान

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की अपकमिंग फिल्म पठान (Pathaan) चर्चा में है। फिल्म की शूटिंग के लिए दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और शाहरुख खान कुछ समय पहले फिल्म की शूटिंग के लिए स्पेन के लिए रवाना हुए थे और अब वहां से कुछ बढ़िया तस्वीरें और विडियो सामने आ रहे हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह भी पढ़ें: क्या 8 अप्रैल को OTT पर रिलीज़ होगी Radhe Shyam? अब तक मिली ये जानकारी…

ऐसे में अब एक नया विडियो (new video) सामने आया है जिसमें शाहरुख खान पठान के लुक में दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले पठान का आधिकारिक टीज़र सामने आया है। अब पठान (Pathaan) के सेट से शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की एक तस्वीर लीक हुई है।

वायरल हो रही तस्वीर के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह स्पेन में शूटिंग (shooting) के दौरान की तस्वीर है। इसमें शाहरुख खान (Shahrukh Khan) शर्टलेस नज़र आ रहे हैं और उन्होंने ग्रीन कलर की पैंट पहनी हुई है। तस्वीर में उनके लंबे बाल और एब्स दिखाई दे रहे हैं। वह एक घर के बार खड़े हैं। शाहरुख के फैन पेज से यह फोटो साझा की गई है और बताया गया है कि यह तस्वीर पठान के सेट से है।

यह भी पढ़ें: भारत ने 2021 में मोबाइल ब्रॉडबैंड डेटा में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की

एक विडियो में शाहरुख खान का पठान लुक भी दिखाई दे रहा है। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को इसमे प्रैक्टिस करते देखा जा सकता है। विडियो (video) में वह को-एक्टर्स का अभिवादन करते नज़र आ रहे हैं। उन्हें बीच पर वॉलीबॉल खेलते हुए भी देखा जा सकता है। फिल्म (movie) में शाहरुख खान के अलावा, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नज़र आने वाले हैं। 

Enjoying writing since 2017... View Full Profile