Asus के गेमिंग हार्डवेयर की सबसे ज्यादा मांग : सर्वेक्षण

HIGHLIGHTS

Asus मॉनिटर को सबसे ज्यादा 45 प्रतिशत वोट मिले. इसके बाद बेनक्यू (33 प्रतिशत), डेल (15 प्रतिशत) और सैमसंग (7 प्रतिशत) रहे.

Asus के गेमिंग हार्डवेयर की सबसे ज्यादा मांग : सर्वेक्षण

Asus और Asus रिपब्लिक ऑफ गेमर्स अगस्त में तीन श्रेणियों– मदरबोर्ड, ग्राफिक्स कार्ड और मॉनिटर में देश के 'सबसे बेहतरीन गेमिंग हार्डवेयर निर्माता' के रूप में उभरा है. एक सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आई है. IGN इंडिया द्वारा संचालित एक स्वतंत्र ऑनलाइन मतदान अभियान में करीब 77 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने एएसरॉक (11 प्रतिशत), गीगाबाइट औरस (9 प्रतिशत) और एमएसआई (2.20 प्रतिशत) को पीछे छोड़ते हुए Asus मदरबोर्ड को चुना, जो एक प्रशंसक केंद्रित मनोरंजन वेबसाइट है जो गेमिंग और जीवनशैली-संबंधित कहानियां प्रदान करती हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

ग्राफिक कार्ड की श्रेणी में Asus आरओजी को सबसे अच्छे हार्डवेयर के लिए 57 प्रतिशत वोट मिला, जिसके बाद जोटेक (28.50 प्रतिशत), गीगाबाइट औरस (12 प्रतिशत) और गैलेक्स (2 प्रतिशत) रहे.

Asus मॉनिटर श्रेणी में भी शीर्ष पर रहा.

Asus मॉनिटर को सबसे ज्यादा 45 प्रतिशत वोट मिले. इसके बाद बेनक्यू (33 प्रतिशत), डेल (15 प्रतिशत) और सैमसंग (7 प्रतिशत) रहे.

यह अभियान 24 अगस्त को शुरू हुआ और 5 सितंबर को बंद हुआ.

Flipkart दे रहा है इन डिवाइसेज़ पर भारी डिस्काउंट

Indo-Asian News Service View Full Profile