Digit.in

Jio-Airtel-Vi: कोई भी हो सिम, एकदम फ्री में देखिए पंचायत सीजन 4, ये रहा तगड़ा जुगाड़

Jio-Airtel-Vi: कोई भी हो सिम, एकदम फ्री में देखिए पंचायत सीजन 4, ये रहा तगड़ा जुगाड़

अमेज़न प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज़ पंचायत के चौथे सीज़न ने धमाकेदार एंट्री की है। यह सीज़न काल्पनिक गांव ‘फुलेरा’ पर आधारित है, जहां इस बार राजनीतिक मुकाबला और भी ज़्यादा तीखा हो गया है। क्रांति देवी और मंजू देवी के खेमों के बीच हो रहे हाई-वोल्टेज चुनाव ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि अब आप अमेज़न प्राइम की मेंबरशिप लिए बिना भी पंचायत सीज़न 4 को देख सकते हैं, बस आपके पास Airtel, Jio या Vodafone Idea का एक खास रिचार्ज या ब्रॉडबैंड प्लान होना चाहिए। आइए उन चुनिंदा प्लांस के बारे में जानते हैं।

Airtel यूज़र्स के लिए प्राइम वीडियो प्लांस

  • ₹1,199 प्रीपेड प्लान: 84 दिनों के लिए रोज़ाना 2.5GB डेटा और Amazon Prime मेंबरशिप।
  • ₹838 प्रीपेड प्लान: 56 दिनों तक 3GB प्रतिदिन डेटा और Prime Lite मेंबरशिप।
  • ब्रॉडबैंड प्लान: ₹999 से शुरू, जिसमें 200 Mbps की स्पीड और Prime का लाभ शामिल है।
  • ₹1,498 और ₹3,999 के प्लान: में Netflix और JioHotstar भी शामिल हैं।
  • पोस्टपेड प्लान्स: ₹549 में 75GB डेटा और Prime, जबकि ₹1,749 में 320GB डेटा के साथ कई OTT सब्सक्रिप्शन भी मिलते हैं।

इन सभी लाभों को Airtel Thanks ऐप के ज़रिए एक्टिवेट करना होगा।

Jio यूज़र्स के लिए प्राइम वीडियो प्लांस

  • JioFiber ब्रॉडबैंड: ₹1,299 से शुरू, जिसमें 100 Mbps स्पीड और 1 साल की Amazon Prime मेंबरशिप मिलती है।
  • ₹3,999 और ₹8,499: के हाई-स्पीड प्लान्स में Netflix और JioHotstar भी शामिल हैं।
  • ₹1,029 प्रीपेड प्लान: 84 दिनों तक 2GB/दिन डेटा और Prime Lite मेंबरशिप।

सभी लाभ MyJio ऐप के ज़रिए चालू किए जा सकते हैं।

Vodafone Idea (Vi) यूज़र्स के लिए प्राइम वीडियो प्लांस

  • ₹3,799 प्रीपेड प्लान: 365 दिनों के लिए रोज़ाना 2GB डेटा और 6 महीने की Amazon Prime मेंबरशिप।
  • ₹996 प्रीपेड प्लान: 84 दिनों तक वैलीडिटी और Prime सुविधाएं। एक्टिवेशन के लिए Vi ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल करें।

पंचायत सीज़न 4 की कहानी और कास्ट

सीज़न 3 के जबरदस्त एंड के बाद सीज़न 4 की शुरुआत और भी ज्यादा ड्रमेटिक मोड़ से होती है, जहां सचिव जी पर केस हो गया है और प्रधान जी घायल हो चुके हैं। इस बार के 8 एपिसोड दर्शकों को राजनीति, इमोशन्स और गांव की सादगी का मेल दिखाते हैं।

मुख्य कलाकारों में जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुवीर यादव जैसे प्रतिभाशाली सितारे शामिल हैं। निर्देशन किया है दीपक कुमार मिश्रा ने और अनुराग सैइकिया ने संगीत दिया है।

कैसे देखें पंचायत सीज़न 4 मुफ्त में?

अगर आप Airtel, Jio या Vi के इन चुनिंदा रिचार्ज या ब्रॉडबैंड प्लान्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आप बिना अलग से Amazon Prime सब्सक्रिप्शन लिए ही पंचायत सीज़न 4 देख सकते हैं। लाभ लेने के लिए अपने सर्विस प्रोवाइडर के ऑफिशियल ऐप (Airtel Thanks, MyJio, या Vi) का इस्तेमाल करें और OTT सब्सक्रिप्शन को एक्टिवेट करें।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles