Realme P4 Lite 5G का इंडिया लॉन्च कब? आ गई डिजाइन और उपलब्धता की जानकारी

Realme P4 Lite 5G का इंडिया लॉन्च कब? आ गई डिजाइन और उपलब्धता की जानकारी

Realme अपने Realme P4 Lite स्मार्टफोन को अभी पिछले महीने ही लॉन्च किया जा चुका है। फोन में एक 6300mAh की बैटरी 15W की चार्जिंग क्षमता और 4G LTE सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि, अब सामने आ रहा है कि Realme अपने इस फोन को नए वैरिएन्ट यानि 5G क्षमता के साथ लॉन्च कर सकता है। इस फोन को Realme P4 Lite 5G के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन को इंडिया के बाजार में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। अभी के लिए मिल रही जानकारी की चर्चा करें तो इस नए फोन को लेकर एक माइक्रोसाइट भी फ्लिपकार्ट पर निर्मित की जा चुकी है। हालांकि, यहाँ फोन के नाम को लेकर कोई जानकारी मौजूद नहीं है, लेकिन इतना जरूर है कि P Series में कंपनी एक लॉन्च करने वाली है। यहाँ इस माइक्रो साइट पर ही फोन के डिजाइन और कुछ अन्य फीचर्स की भी जानकारी मिल रही है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme P4 Lite 5G का डिजाइन और स्पेक्स की डिटेल्स

Realme के इस आगामी फोन को लेकर Flipkart पर एक माइक्रोसाइट भी निर्मित की जा चुकी है, इस समय यह पेज लाइव भी है। हालांकि, जैसे कि मैंने आपसे ऊपर भी कहा है कि फोन के नाम को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अगर आप इस माइक्रोसाइट के URL पर नजर डालते हैं तो यहाँ से फोन के नाम की डिटेल्स मिल जा रही है। इसका मतलब है कि Realme का ये फोन Realme P4 Lite 5G होने वाला है। इसे जल्द ही इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जा सकता है और सेल के लिए इसे फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाने वाला है।

डिजाइन को लेकर बड़ी जानकारी आई सामने

अगर Realme के इस फोन के डिजाइन को देखा जाए तो फोन में कैमरा के लिए आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप का मॉड्यूल नजर आ रहा है। इसके अलावा इसमें ही LED Flash को भी जगह मिल सकती है। अभी के लिए सही लॉन्च डेट के अलावा फोन के स्पेक्स और फीचर आदि को लेकर कोई भी जानकारी इंटरनेट पर मौजूद नहीं है। लेकिन कितना जरूर है कि फोन के प्राइस से लेकर अन्य डिटेल्स की जानकारी जल्द ही आ सकती है। अगर 4G मॉडल के स्पेक्स आदि को देखा जाए तो इस फोन में काफी कुछ मिलता है, आइए स्पेक्स और फीचर पर नजर डालते हैं।

Realme P4 Lite के स्पेक्स और फीचर

Realme P4 Lite स्मार्टफोन को पिछले महीने लॉन्च किया गया था, फोन का प्राइस 9,999 रुपये बेस मॉडल के लिए था। अब हो सकता है कि 5G मॉडल के लिए कंपनी आपसे कुछ ज्यादा कीमत ले ले। इस फोन को इंडिया में सेल किया जा रहा है, इसे आप फ्लिपकार्ट से ही खरीद सकते हैं। फोन को Beach Gold के अलावा Obsidian BLack और Sea Blue कलर में खरीदा जा सकता है। अब देखना है कि 5G मॉडल को कितने कलर और किस प्राइस में कौन से स्पेक्स पर लॉन्च किया जाएगा।

Realme P4 Lite में एक 6.74-इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है जो 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस है, इसमें आपको 563 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है। फोन को कंपनी Octa-Core Unisoc T7250 प्रोसेसर पर लॉन्च कर चुकी है। इस फोन में एक 13MP का सिंगल कैमरा था, जो 5G मॉडल में एकदम बदलता नजर आ रहा है। इसके अलावा फोन में एक 5MP सेल्फ़ी कैमरा के अलावा 6300mAh की बैटरी भी मिलती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर 5G मॉडल कंपनी किन स्पेक्स पर लॉन्च करती है।

यह भी पढ़ें: Vivo का Vivo Y51 Pro 5G इंडिया में हुआ लॉन्च..मिलता है 50MP का कैमरा और 7200mAh की तोडू बैटरी

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo