The Family Man Season 4: कब लौट रहे श्रीकांत तिवारी? जानिए रिलीज़ टाइमलाइन और बाकी डिटेल्स

The Family Man Season 4: कब लौट रहे श्रीकांत तिवारी? जानिए रिलीज़ टाइमलाइन और बाकी डिटेल्स

पॉपुलर स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज The Family Man ने नवंबर 2025 में अपने तीसरे सीज़न के साथ वापसी की और एक बार फिर दर्शकों को रोमांच, एक्शन और इमोशनल कहानी से बांधे रखा. तीसरे सीज़न ने यह साफ कर दिया कि श्रीकांत तिवारी की कहानी अभी ख़त्म नहीं हुई है. नए सीज़न में कई अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिले, जिसने शुरुआत से लेकर अंत तक दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखी. इस बार कहानी में कुछ नए कलाकारों की एंट्री भी हुई, जिनमें जयदीप अहलावत और निम्रत कौर मुख्य भूमिकाओं में नज़र आए. वहीं मनोज बाजपेयी एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के किरदार में दिखाई दिए, लेकिन इस सीज़न में उनका किरदार पहले के मुकाबले कुछ अलग दिखाई दिया।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अब तक का सफर

पहले दो सीज़न में श्रीकांत को एक आत्मविश्वासी और लगभग हर मुश्किल को बेझिझक संभालने वाले एजेंट के रूप में दिखाया गया था. लेकिन तीसरे सीज़न में उनका सफर कहीं ज्यादा जटिल नज़र आया. इस बार उनके फैसलों और उनकी वफादारी तक पर सवाल उठते दिखाई दिए. इस बदलाव ने कहानी में एक नई इमोशनल गहराई जोड़ दी, जिससे दर्शकों को उनके के अंदरूनी संघर्ष और करीब से देखने का मौक़ा मिला।

सीज़न 4 कन्फर्म?

तीसरे सीज़न का अंत भी काफी सस्पेंस के साथ हुआ, जिसने कई अहम सवालों को अधूरा छोड़ दिया। इसी को लेकर एक ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक फैन के सवाल का जवाब दिया। जब उनसे सीज़न के अंत के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “सबका जवाब 4th सीज़न में होगा! जल्दी मिलते हैं! उनके इस स्टेटमेंट से साफ़ संकेत मिला कि मेकर्स कहानी को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं.

रिलीज़ टाइमलाइन

हालांकि, चौथे सीज़न के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगला सीज़न जल्दी रिलीज़ होने की संभावना कम है. एक रिपोर्ट में बताया गया कि नए सीज़न को आने में कम से कम एक से दो साल का समय लग सकता है. पिछले सीज़न की तरह ही आगामी सीज़न भी संभावित तौर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर ही एक्सक्लूसिव तौर पर स्ट्रीम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Amazon Sale में इस Samsung फोन पर भारी भरकम छूट! मिड-रेंज के प्राइस में मिल रहे फ्लैगशिप वाले फीचर

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo