Digit.in

Instagram से दोस्तों को ढूंढना होगा आसान, आ गया 'Snapchat' वाला फीचर, पता चल जाएगा-कहां घूम रहा है

Instagram से दोस्तों को ढूंढना होगा आसान, आ गया 'Snapchat' वाला फीचर, पता चल जाएगा-कहां घूम रहा है

दोस्तों के साथ मिलने का प्लान बनाते समय 'तुम कहां पहुंचे?' या 'कितनी देर लगेगी?' जैसे मैसेज भेजना तो आम बात है. लेकिन अब इसी मुश्किल को आसान बनाने के लिए Instagram अब Snapchat जैसा ही अपना लोकेशन-शेयरिंग फीचर 'इंस्टाग्राम मैप' (Instagram Map) भारत में लॉन्च कर रहा है.

कंपनी के मुताबिक, यह फीचर इसी हफ्ते से भारतीय यूजर्स को मिलना शुरू हो जाएगा. अब आप अपने दोस्तों के साथ सीधे DM में अपनी लाइव लोकेशन शेयर कर पाएंगे और आसानी से मिलने का प्लान बना पाएंगे. आइए, जानते हैं कि यह नया फीचर कैसे काम करेगा और इसमें आपकी प्राइवेसी का कितना ध्यान रखा गया है.

कैसे काम करेगा Instagram Map?

इंस्टाग्राम का कहना है कि इसका मकसद लोगों को मिलने-जुलने के लिए कोऑर्डिनेट करने में लगने वाले समय को कम करना है. आप इस टूल का इस्तेमाल भीड़-भाड़ वाली जगहों पर दोस्तों को खोजने के लिए भी कर सकते हैं.

आप इंस्टाग्राम के डायरेक्ट मैसेज (DMs) में किसी एक दोस्त के साथ या पूरे ग्रुप चैट में अपनी लोकेशन शेयर कर पाएंगे. एक बार जब आप अपनी लोकेशन शेयर कर देते हैं, तो इसे सिर्फ उसी चैट के मेंबर्स ही देख पाएंगे. प्राइवेसी के लिए, इस लोकेशन को किसी और चैट में फॉरवर्ड नहीं किया जा सकता.

जब कोई लोकेशन शेयर करेगा, तो चैट के ऊपर एक इंडिकेटर दिखाई देगा. लेकिन, इंस्टाग्राम ने इसमें प्रोफाइल फोटो नहीं जोड़ी है, ताकि आप यह न मान लें कि यह उस व्यक्ति की बिल्कुल सटीक लोकेशन है.

टीनएजर्स की सेफ्टी का भी रखा गया है ध्यान

इंस्टाग्राम ने इस फीचर को लाते समय टीनएज अकाउंट्स की सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा है. जब भी कोई टीनएज यूजर अपनी लोकेशन शेयरिंग को ऑन करेगा तो उसके माता-पिता को इसकी सूचना दी जाएगी. इसके अलावा, पेरेंट्स अपने बच्चों की सेटिंग्स में जाकर प्रेफरेंसेज को बदल भी सकते हैं. यह कदम युवा यूजर्स को सुरक्षित रखने में मदद करेगा.

Snapchat से कॉपी, पर आने में हुई देरी

यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि इंस्टाग्राम ने सालों से Snapchat के कई फीचर्स को अपनाया है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि लोकेशन शेयरिंग जैसा महत्वपूर्ण फीचर लाने में Meta के इस ऐप को इतना समय लग गया. यह फीचर इस साल की शुरुआत में ग्लोबली शुरू हुआ था और अब भारत में आ रहा है.

इसी के साथ, इंस्टाग्राम अपने प्लेटफॉर्म पर रील्स को और भी ज्यादा प्रमोट करने की योजना बना रहा है. भारत में मोबाइल यूजर्स के लिए 'रील्स-फर्स्ट मोबाइल एक्सपीरियंस' नाम का एक नया अपडेट भी टेस्ट किया जा रहा है. इसका मतलब है कि ऐप खोलने पर आपको सबसे पहले रील्स ही दिखाई देंगी.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles