छोटी सी गलती भी बन सकती है मुसीबत.. मिसमैच वाले पैन-आधार कार्ड को कैसे लिंक करें, तरीका ये रहा
भारत सरकार ने सभी नागरिकों के लिए PAN (Permanent Account Number) और Aadhaar Card को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। यह कदम टैक्स फाइलिंग प्रक्रिया को सरल और वित्तीय लेन-देन को सुरक्षित बनाने के लिए उठाया गया है। अगर आपके पैन कार्ड और आधार कार्ड की जानकारी में नाम, जन्मतिथि या लिंग (Gender) में जरा-सी भी गड़बड़ी है, तो लिंकिंग असफल हो जाएगी। इससे न सिर्फ आपका पैन इनएक्टिवेट हो सकता है, बल्कि आपको भारी जुर्माना भी देना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप समय रहते इस समस्या को पहचानें और ठीक करें।
Surveyक्या करना होगा?
यहाँ हम आपको बताने वाले है कि आखिर कैसे पैन और आधार में गड़बड़ी पहचाना जा सकता है, आधार या पैन में जानकारी को कैसे अपडेट किया जा सकता है, अगर आपको कुछ गड़बड़ी मिलती है तो आप इसे एक जैसा करके फिर लिंक कर सकते हैं।
सबसे पहले करें यह काम- सम्पूर्ण जानकारी को मिलाएं
लिंकिंग शुरू करने से पहले अपने आधार और पैन कार्ड पर लिखी सभी जानकारी को चेक करें।
- पूरा नाम: नाम की स्पेलिंग और पैटर्न बिल्कुल एक जैसा होना चाहिए।
- उदाहरण: “Raja Singh” बनाम “R. Singh” ऐसी छोटी गड़बड़ी भी लिंकिंग रोक सकती है।
- जन्मतिथि: सिर्फ जन्म वर्ष ही नहीं, पूरा जन्मदिन और महीना भी मैच करना जरूरी है।
- लिंग (Gender): पुरुष, महिला या अन्य, जो भी दर्ज हो, दोनों डॉक्यूमेंट्स में समान होना चाहिए।
Mismatch कैसे पहचानें
आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर लॉगिन करें और पैन-आधार लिंक करने की कोशिश करें। अगर लिंकिंग असफल होती है, तो स्क्रीन पर गड़बड़ी का कारण (Mismatch) दिखाई देगा।
अगर गड़बड़ी आधार कार्ड में है
अगर जानकारी गलत है या अपडेट की जरूरत है, तो इसे ठीक करने के लिए UIDAI वेबसाइट (uidai.gov.in) का उपयोग करें।
- नाम, पता या लिंग (Gender) बदलने के लिए
- Self Service Update Portal (SSUP) पर जाएं।
- आवश्यक दस्तावेज़ जैसे पहचान पत्र अपलोड करें।
- जन्मतिथि बदलने के लिए
- नजदीकी Aadhaar Seva Kendra पर जाएं।
- साथ में आधार कार्ड और सहायक दस्तावेज़ जैसे जन्म प्रमाणपत्र या स्कूल सर्टिफिकेट ले जाएं।
- अपडेट पूरा होने पर आपको SMS के जरिए वेरिफिकेसन मैसेज मिलने वाला है।
- फिर आप नया आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर गड़बड़ी पैन कार्ड में है
अगर गड़बड़ी पैन कार्ड की जानकारी में है, तो इसे ठीक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:
- NSDL वेबसाइट (tin-nsdl.com) या UTIITSL वेबसाइट (pan.utiitsl.com) पर जाएं।
- “Changes or Correction in existing PAN” ऑप्शन चुनें।
- नाम, जन्मतिथि या लिंग की सही जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें, जैसे: आधार कार्ड की कॉपी, पासपोर्ट, या जन्म प्रमाणपत्र आदि।
जानकारी वेरिफाई होने के बाद आपको नया पैन कार्ड डाक से मिल जाएगा। यह सुनिश्चित करें कि अब आधार और पैन दोनों की जानकारी पूरी तरह से मैच कर रही है।
पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने के लिए कहाँ जाएँ
जब दोनों डॉक्यूमेंट्स की जानकारी समान हो जाए, तब पैन-आधार लिंकिंग के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:
- Income Tax Department की वेबसाइट पर जाएं।
- पैन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- ‘Profile’ सेक्शन में जाएं और ‘Link Aadhaar’ पर क्लिक करें।
- अपना 12-अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और अनुरोध सबमिट करें।
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP (One Time Password) आएगा।
- OTP डालते ही लिंकिंग प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और कन्फर्मेशन मैसेज स्क्रीन पर दिखेगा।
पैन-आधार लिंकिंग क्यों जरूरी है?
अगर आपने पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक नहीं किया, तो आपका पैन कार्ड Inactive हो जाएगा। निष्क्रिय पैन कार्ड से आप टैक्स फाइल नहीं कर पाएंगे और कई वित्तीय सेवाओं का उपयोग नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा, भारी जुर्माना भी लग सकता है।
पैन और आधार को लिंक करना अब कानूनी आवश्यकता बन चुका है। अगर आपके डॉक्यूमेंट्स में कोई भी गड़बड़ी है, तो तुरंत उसे ठीक करें और लिंकिंग प्रक्रिया पूरी करें। समय रहते यह कदम उठाने से न केवल आपका पैन सक्रिय रहेगा, बल्कि टैक्स फाइलिंग और अन्य वित्तीय कामकाज भी बिना किसी रुकावट के होते रहेंगे। सरकार द्वारा दिए गए इस आसान ऑनलाइन प्रोसेस से आप घर बैठे यह काम कुछ ही मिनटों में कर सकते हैं।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile