Festive Sale में OnePlus Phone मिलेंगे बेहद सस्ते.. कंपनी ने जारी कर दिए ऑफर, देखें कितने में मिलेंगे OnePlus 13, OnePlus 13s और अन्य OnePlus फोन
OnePlus ने अपने फोन सके अलावा टैबलेट और एयरफोन्स आदि पर बेहतरीन ऑफर आदि की घोषणा कर दी है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि OnePlus की ओर से इन डिवाइसेज पर ऑफर की घोषणा आगामी फेस्टिव सेल के लिए की गई है। यह सेल 22 सितम्बर से शुरू हो जाने वाली है। इस सेल का आयोजन कंपनी की अपनी खुद की आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ कंपनी के एक्सपीरियंस स्टोर्स के साथ साथ Amazon India और Vijay Sales के साथ साथ Croma के अलावा Reliance Digital आदि के साथ साथ Bajaj Electronics पर भी मिलने वाली है।
Surveyआइये जानते है कि Festive Sale में आपको OnePlus के जाने माने फोन्स यानी OnePlus 13, OnePlus 13s के साथ साथ Nord Series के फोन्स के अलावा OnePlus Pad Go के साथ साथ अन्य प्रोडक्ट्स पर कैसे डिस्काउंट ऑफर मिलने वाले हैं। यहाँ हम आपको सभी प्रोडक्ट्स के साथ साथ इनपर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर आदि के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
OnePlus 13 मिलेगा बेहद सस्ता
OnePlus 13 स्मार्टफोन को कंपनी ने 69,999 रुपये के प्राइस में इस साल की शुरूआती में लॉन्च किया था। हालाँकि, आगामी फेस्टिव सेल में फोन को 61,999 रपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर बैंक डिस्काउंट के तौर पर 4250 रुपये का डिस्काउंट भी अलग से दिया जाने वाला है। इसके बाद OnePlus के फोन का प्राइस घटकर 57,749 रुपये मात्र बचता है।
OnePlus 13R भी मिलेगा सस्ते में
OnePlus 13R स्मार्टफोन को आप 42,999 रुपये के प्राइस में अभी तक खरीदते आये होंगे, या आपके किसी यार दोस्त ने इसे खरीदा होगा, लेकिन डिस्काउंट के बाद फोन को केवल और केवल 37,999 रुपये के प्राइस में सेल किया जाने वाला है। इसके अलावा फोन पर बैंक डिस्काउंट के तौर पर 2250 रुपये का डिस्काउंट अलग से मिल सकता है, जिसके बाद फोन को आप 35749 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं।
OnePlus 13s पर भी मिलेगा धमाका छूट
OnePlus 13s को देखते हैं तो इसे कंपनी ने कुछ महीने पहले ही 54,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया था। हालाँकि, डिस्काउंट के बाद फोन को केवल 50,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं।इसपर बैंक ऑफर के बाद आप OnePlus 13s को 3250 रुपये और सस्ते में 47749 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। इस प्राइस में यह फोन अभी तक सेल नहीं हुआ होगा।
OnePlus Nord 5 पर भी बेहतरीन डिस्काउंट मिलेगा
OnePlus Nord 5 स्मार्टफोन को कंपनी ने कुछ समय पहले ही 31,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया था, हालाँकि इस फोन को Festive Sale के दौरान केवल 30,499 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा अगर बैंक ऑफर भी इसपर लगा दिया जाये तो फोन को आप 2000 रुपये के बैंक ऑफर के साथ केवल और केवल 28,499 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं।
OnePlus Nord CE 5 भी मिलेगा सस्ते में
OnePlus के इस फोन को कंपनी ने 24,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया था। हालाँकि, फेस्टिव सेल के दौरान आप फोन को 232,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं, इसके अलावा अगर बैंक ऑफर को भी इस प्राइस में जोड़ दिया जाये तो OnePlus के इस फोन को 2000 रुपये सस्ते में केवल 21,999 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है।
अन्य OnePlus device भी सस्ते में सेल होंगे
अगर फोन्स के अलावा अन्य डिवाइस आदि देखते हैं तो OnePlus के OnePlus Pad 2 के साथ साथ OnePlus Pad Go भी सस्ते में सेल किया जाने वाला है। यह दोनों ही डिवाइस क्रमश: आपको 29,749 रुपये और 13,749 रुपये में खरीद सकते हैं।
इतना ही नहीं, अगर आप OnePlus Buds Pro 3 को खरीदना चाहते हैं या आपको OnePlus Buds 4 चाहिए तो आप इन्हें भी क्रमश: 7,999 रुपये के साथ साथ 4,799 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। अब आप देख सकते है कि आपको Festive Sale के दौरान OnePlus के प्रोडक्ट्स पर क्या ऑफर मिलने वाले हैं। अब आपको देखना होगा कि आप किस डिवाइस के साथ जाते हैं।
अगर आप एक फोन लेना चाहते हैं तो आपको कम प्राइस में वाकई ही OnePlus 13 को खरीदना चाहिए, क्योंकि यह OnePlus का इस समय का सबसे बेहतरीन एंड्राइड फोन है, जो आपके मोबाइल फोन को इस्तेमाल करने के अनुभव को एक अलग ही लेवल पर ले जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Blaupunkt ने JioTele OS Powered 4K QLED TV किया लॉन्च, देखें प्राइस और टॉप फीचर के साथ सेल डिटेल्स
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile