Budget 2026: किसानों के लिए AI वाला ‘भारत विस्तार’ और महिलाओं के लिए SHE-MART, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान
Budget 2026: खेती में अब सिर्फ पसीना नहीं, बल्कि AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का दिमाग भी लगेगा! बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अन्नदाताओं और नारी शक्ति के लिए दो गेम-चेंजिंग ऐलान किए हैं. अगर आप किसान हैं और सही सलाह के लिए भटकते हैं, या वो महिला हैं जो अपना बिजनेस शुरू करना चाहती हैं, तो सरकार आपके लिए ‘भारत विस्तार’ और ‘शी-मार्ट’ (SHE-MART) लेकर आई है. ये योजनाएं गांव की तस्वीर बदलने का दम रखती हैं.
Surveyवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट 2026 के भाषण में कृषि क्षेत्र और महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए तकनीक और वित्त का एक मजबूत ढांचा पेश किया है.
Bharat Vistaar (भारत विस्तार): खेती में AI की क्रांति
सरकार ने ‘भारत विस्तार’ नाम का एक बहुभाषी (Multilingual) एआई-पावर्ड टूल लॉन्च किया है. इसका मकसद कृषि ज्ञान को हर किसान तक पहुंचाना है. यह प्लेटफॉर्म सरकार के Agri Stack पोर्टल (जहाँ किसानों का डिजिटल रिकॉर्ड है) को ICAR (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) की वैज्ञानिक सलाहों के साथ जोड़ेगा.
किसानों को फायदा:
अपनी भाषा में सलाह: किसान अब एक ही इंटरफेस के जरिए कई भारतीय भाषाओं में सटीक और वेरीफाइड जानकारी पा सकेंगे.
सटीक जानकारी: AI की मदद से फसल, मिट्टी, मौसम और खेती के तरीकों के डेटा को एक साथ लाया जाएगा (Contextualise), जिससे किसानों को वैज्ञानिक इनपुट आसानी से समझ में आएंगे.
सही फैसले: इसका उद्देश्य किसानों को सही समय पर सही फैसला लेने में मदद करना और अलग-अलग जलवायु क्षेत्रों (Agro-climatic zones) में सर्वोत्तम तरीकों को बढ़ावा देना है.
AI और प्रोडक्टिविटी
बजट 2026 में एक डेटा-ड्रिवन ईकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया गया है. ये सिस्टम रियल-टाइम सलाह, फसल की निगरानी और पैदावार का पूर्वानुमान (Yield Forecasting) प्रदान करेंगे. इससे किसानों को जोखिम कम करने, खाद-पानी का सही उपयोग करने और अपनी कमाई बढ़ाने में मदद मिलेगी.
SHE-MART: लखपति दीदी से आगे की सोच
‘लखपति दीदी’ योजना की सफलता के बाद, बजट में SHE-MART लॉन्च किया गया है. यह विशेष रूप से कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उद्यमियों (Women Entrepreneurs) के लिए एक प्लेटफॉर्म है. इसका लक्ष्य महिलाओं के लिए आर्थिक अवसर खोलना और ग्रामीण वैल्यू चेन का विस्तार करना है. इसके जरिए महिलाओं को इनोवेटिव फाइनेंसिंग, वर्किंग कैपिटल (कामकाजी पूंजी) तक पहुंच और क्षमता निर्माण में मदद मिलेगी.
ग्रामीण सशक्तिकरण और फाइनेंस
- बजट में छोटे किसानों और महिला उद्यमियों के लिए ‘इनोवेटिव फाइनेंसिंग इंस्ट्रूमेंट्स’ पर जोर दिया गया है.
- यह जोखिम को कम करने (Risk Mitigation) और लिक्विडिटी सपोर्ट देने का काम करेगा.
- इन उपायों से उम्मीद है कि उच्च-मूल्य वाली कृषि गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी, घरेलू आय में सुधार होगा और ग्रामीण आय असमानता कम होगी.
यह भी पढ़ें: फोन में बहुत काम के हैं ये 3 सेटिंग, चोरी होने पर आएगा बहुत काम, अपने आप लगेगा लॉक, सेफ रहेगा डेटा
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile