Prime Video में बड़ा बदलाव, कॉन्टेन्ट देखने का मज़ा किरकिरा करने आ रहे ऐड! कैसे देख पाएंगे ऐड-फ्री? जानिए
Amazon ने आधिकारिक घोषणा कर दी है कि भारत में 17 जून, 2025 से Prime Video कॉन्टेन्ट पर ऐड्स आने शुरू हो जाएंगे।
कोर प्राइम मेंबरशिप को पहुँच योग्य बनाए रखने के लिए अमेज़न ने एक ऐड-फ्री ऐड-ऑन प्लान का विकल्प पेश है।
Amazon ने ईमेल के जरिए यूजर्स को यह जानकारी देना शुरू कर दिया है।

Amazon ने आधिकारिक घोषणा कर दी है कि भारत में 17 जून, 2025 से Prime Video कॉन्टेन्ट पर ऐड्स आने शुरू हो जाएंगे। हालांकि, इस पहल पर पिछले साल से ही बात चल रही थी, लेकिन अब इससे देश में अमेज़न की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस के तरीके में बदलाव आ गया है। भारत में जल्द ही प्राइम वीडियो यूजर्स को फिल्मों और टीवी शोज़ पर "लिमिटेड" ऐडवर्टाइज़मेंट देखना होगा। हालांकि, इससे छुटकारा पाने के लिए वो एक्स्ट्रा पैसे देकर ऐड-फ्री अनुभव पा सकते हैं।
Prime Video के नए प्लान लॉन्च
कोर प्राइम मेंबरशिप को पहुँच योग्य बनाए रखने के लिए अमेज़न ने एक ऐड-फ्री ऐड-ऑन प्लान का विकल्प पेश है। उस प्लान की कीमत 129 रुपए प्रतिमाह और 699 रुपए प्रतिवर्ष है। यह ऐड-ऑन संभावित तौर पर Amazon Prime की मौजूदा सालाना मेंबरशिप के ऊपर होगा, जिसकी कीमत 1,499 रुपये है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स 17 जून से इस नए प्लान को सब्स्क्राइब कर सकेंगे, इसलिए अभी यह ऑप्शन वेबसाइट पर मौजूद नहीं है।
Amazon ने ईमेल के जरिए यूजर्स को यह जानकारी देना शुरू कर दिया है और कहा है कि इसमें यूजर्स को कुछ भी करने की जरूरत नहीं है।
हालांकि, इससे यूजर्स को ज्यादा विकल्प मिल जाएंगे लेकिन यह साथ ही Prime Video को JioHotstar जैसे प्रतिस्पर्धियों के अनुरूप भी लाता है, जिनके पास पहले से ही ऐड सपोर्ट पर आधारित एक स्तरीय प्राइसिंग मॉडल है। JioHotstar का प्रीमियम सब्स्क्रिप्शन ऐड-फ्री है।
Netflix से तगड़ा कॉम्पिटीशन
वहीं दूसरी ओर Netflix के सभी प्लांस ऐड-फ्री हैं। इसके प्लांस की कीमत केवल मोबाइल एक्सेस के लिए 149 रुपए प्रतिमाह से शुरू होती है और प्रीमियम प्लान के लिए 649 रुपए प्रतिमाह तक जाती है। इसके प्रीमियम प्लान में 4K स्ट्रीमिंग और चार स्क्रीन्स तक का सपोर्ट मिलता है।
अब Prime Lite का क्या?
Amazon एक Prime Lite सब्स्क्रिप्शन भी ऑफर करता है, जिसमें ऐड्स के साथ 720p पर प्राइम वीडियो का एक्सेस मिलता है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि नया लॉन्च हुआ ऐड-फ्री अपग्रेड इस लाइट प्लान में भी शामिल किया जा सकता है या नहीं।
अब देखना यह है कि इस बदलाव से भारत में अमेज़न प्राइम वीडियो की लोकप्रियता प्रभावित होती है या नहीं। हालांकि, यह तो स्पष्ट है कि प्राइम प्लान के तहत पूरी तरह से ऐड-फ्री कॉन्टेन्ट के दिन अब गए।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile