Digit.in

Special Ops 2: साइबर आतंक के खिलाफ मिशन पर होगी हिम्मत सिंह की वापसी, इंतज़ार करते-करते देख डालिए ये 3 जबर सीरीज

Highlights

Special Ops सीरीज़ ने अपने पहले सीज़न से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

‘स्पेशल ऑप्स 2’, एक बार फिर से धमाकेदार वापसी करने जा रहा है

ट्रेलर की टैगलाइन है - "इस बार, हर कोई है टारगेट"

Special Ops 2: साइबर आतंक के खिलाफ मिशन पर होगी हिम्मत सिंह की वापसी, इंतज़ार करते-करते देख डालिए ये 3 जबर सीरीज

अगर आपको देशभक्ति, एक्शन और इंटेलिजेंस मिशन वाली फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद है, तो 'Special Ops' वेब सीरीज़ का नाम आपने ज़रूर सुना होगा और शायद देखी भी हो। इस सीरीज़ ने अपने पहले सीज़न से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब इसका अगला सीज़न, ‘Special Ops 2’, एक बार फिर से हिम्मत सिंह की टीम के साथ धमाकेदार वापसी करने जा रहा है। इसका ट्रेलर सोमवार को रिलीज़ हुआ था और सीरीज़ 11 जुलाई को JioHotstar पर स्ट्रीम होगी।

कैसी है नई कहानी

इस बार कहानी सिर्फ देश की सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि साइबर आतंकवाद और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस जैसे नए खतरे भी सामने आने वाले हैं। ट्रेलर की टैगलाइन है - "इस बार, हर कोई है टारगेट", जो साफ़ इशारा करती है कि इस बार मिशन और भी खतरनाक होगा।

हिम्मत सिंह फिर एक्शन में

Kay Kay Menon एक बार फिर ‘हिम्मत सिंह’ की भूमिका में नज़र आएंगे। इस बार उनका सामना एक स्मार्ट और खतरनाक विलेन (ताहिर राज भसीन द्वारा निभाया गया किरदार) से होगा जो देश को साइबर हमलों से नुकसान पहुंचाना चाहता है। ट्रेलर में ज़बरदस्त एक्शन, इंटेंस ड्रामा और इंटरनेशनल लोकेशन्स (जैसे बुडापेस्ट, तुर्की और जॉर्जिया) की झलक दिखाई गई है।

कास्ट और रिलीज़ की जानकारी

इस सीरीज़ में कारण टैकर, विनय पाठक, दलीप ताहिल, प्रकाश राज, परमीत सेठी, काली प्रसाद, मुज़म्मिल इब्राहिम, रेवती और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। खास बात यह है कि इस बार सारे एपिसोड एक साथ रिलीज़ किए जाएंगे, जिससे दर्शक लगातार देखने का मज़ा ले सकेंगे।

पहले सीज़न की कहानी

पहले सीज़न में हिम्मत सिंह देश में हुए अलग-अलग आतंकी हमलों के पीछे एक ही चेहरे को खोजते हैं। इस कहानी के स्टाइल और सस्पेंस ने इसे काफी पॉपुलर बना दिया था। इसके बाद 'स्पेशल ऑप्स 1.5: द हिम्मत स्टोरी' नाम से एक स्पिन-ऑफ भी आया था।

अगर आपको ‘स्पेशल ऑप्स’ पसंद आई थी, तो 'स्पेशल ऑप्स 2' आने से पहले आप इन 3 वेब सीरीज़ को देख सकते हैं:

The Family Man (Amazon Prime Video) – मनोज बाजपेयी की यह सीरीज़ एक इंटेलिजेंस ऑफिसर की ज़िंदगी और उसके खतरनाक मिशन को दिखाती है। इसमें देशभक्ति और फैमिली ड्रामा का जबरदस्त मिश्रण है।

Bard of Blood (Netflix) – इमरान हाशमी की यह स्पाई थ्रिलर सीरीज़ भारत-पाक संबंधों और रॉ एजेंट्स के मिशन पर आधारित है, जो रहस्य और थ्रिल से भरी हुई है।

Crackdown (JioHotstar) - एक सीक्रेट इंटेलिजेंस टीम आतंकवादियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम करने के मिशन पर निकलती है। कहानी में ट्विस्ट और थ्रिल भरपूर हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles