Digit.in

इस हफ्ते OTT पर भी धमाका, पवन कल्याण और जाह्नवी कपूर की धमाकेदार मूवी हो रही रिलीज, Kurukshetra: Part 2 भी आ रही

इस हफ्ते OTT पर भी धमाका, पवन कल्याण और जाह्नवी कपूर की धमाकेदार मूवी हो रही रिलीज, Kurukshetra: Part 2 भी आ रही

OTT This Week: दिवाली का त्योहार खत्म होने के साथ ही यह हफ्ता OTT लवर्स के लिए एंटरटेनमेंट का डबल डोज लेकर आया है. अक्टूबर के इस आखिरी हफ्ते (23-31 अक्टूबर) में Netflix, Prime Video और ZEE5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई धमाकेदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं.

अगर आप एक्शन के दीवाने हैं, तो पवन कल्याण की 'दे कॉल हिम OG' (They Call Him OG) आज ही रिलीज हो गई है. वहीं, रोमांस पसंद करने वालों के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की 'परम सुंदरी' (Param Sundari) भी दस्तक दे रही है. महाभारत पर बनी एनिमेटेड सीरीज 'कुरुक्षेत्र' का दूसरा पार्ट भी आ रहा है. तो चलिए, बिना देर किए जानते हैं इस हफ्ते की टॉप OTT रिलीज लिस्ट.

कहां देखें: Netflix

रिलीज डेट: 23 अक्टूबर

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण के फैंस का इंतजार खत्म! उनकी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'दे कॉल हिम OG' आज नेटफ्लिक्स पर आ गई है. यह तेलुगु मूवी हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध कराई गई है. सुजीत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की खास बात यह है कि इससे बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी अपना तेलुगु डेब्यू कर रहे हैं. नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा, "फायरस्टॉर्म आ रहा है और इसमें असली पावर है." अगर आप एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं, तो इसे मिस न करें.

Nobody Wants This S2

कहां देखें: Netflix

रिलीज डेट: 23 अक्टूबर

हॉलीवुड की रोमांटिक कॉमेडी सीरीज 'नोबडी वॉन्ट्स दिस' का दूसरा सीजन भी आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गया है. एरिन फोस्टर द्वारा बनाई गई इस सीरीज में क्रिस्टन बेल और एडम ब्रॉडी मुख्य भूमिकाओं में हैं. अगर आप कुछ हल्का-फुल्का और मजेदार देखना चाहते हैं, तो यह शो आपके लिए परफेक्ट है.

कहां देखें: Prime Video

रिलीज डेट: 24 अक्टूबर

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'परम सुंदरी' कल प्राइम वीडियो पर डिजिटल स्क्रीन पर दस्तक देगी. पिछले महीने थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म को तुषार जलोटा ने डायरेक्ट किया है और दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है. अगर आप एक प्यारी सी रोम-कॉम देखना चाहते हैं, तो इसे अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें.

कहां देखें: Netflix

रिलीज डेट: 24 अक्टूबर

नेटफ्लिक्स की पौराणिक महाकाव्य सीरीज 'कुरुक्षेत्र' का दूसरा भाग कल रिलीज होने वाला है. अनु सिक्का द्वारा बनाई गई इस एनिमेटेड सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और इसकी IMDb रेटिंग भी 8.6 है. पहला पार्ट 9 एपिसोड का था, और अब दूसरा पार्ट कहानी को आगे बढ़ाएगा.

Maarigallu

कहां देखें: ZEE5

रिलीज डेट: 31 अक्टूबर

यह एक कन्नड़ थ्रिलर फिल्म है जिसे देवराज पुजारी ने लिखा और डायरेक्ट किया है. फिल्म में प्रवीण तेजस, निनाद हरिथ्सा और अन्य मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म की खास बात यह है कि इसे दिवंगत सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की पत्नी अश्विनी पुनीत राजकुमार ने PRK प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. कन्नड़ सिनेमा के फैंस इस थ्रिलर का इंतजार कर रहे हैं.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile