बॉक्स ऑफिस पर की छप्परफाड़ कमाई, जल्द ओटीटी पर धूम मचाएगी साउथ की ये ब्लॉकबस्टर मूवी, हिंदी में भी बनेगा रीमेक

बॉक्स ऑफिस पर की छप्परफाड़ कमाई, जल्द ओटीटी पर धूम मचाएगी साउथ की ये ब्लॉकबस्टर मूवी, हिंदी में भी बनेगा रीमेक

इसी साल पिछले महीने रिलीज हुई साउथ इंडस्ट्री की एक फिल्म इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का नाम है ‘थलाइवर थम्बी थलाइमैयिल’ (Thalaivar Thambi Thalaimaiyil), जिसने तमिल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। एक तरफ जहां बॉलीवुड की बड़ी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ टिकट विंडो पर अच्छी कमाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर यह साउथ फिल्म भी दर्शकों को थिएटर तक खींचने में पूरी तरह कामयाब रही है। इसी शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए अब मेकर्स ने इस फिल्म का हिंदी रीमेक बनाने का मन बना लिया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह फिल्म सिर्फ तमिल भाषा में रिलीज हुई थी, इसके बावजूद इसकी कमाई काफी प्रभावशाली रही। बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं अब तक भारत में इसका नेट कलेक्शन 27.99 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो इसके बजट के मुकाबले इसे एक बड़ी हिट साबित करता है।

फिल्म की कहानी क्या है

फिल्म की कहानी एक अनोखे और दिलचस्प कॉन्सेप्ट पर आधारित है। ‘थलाइवर थम्बी थलाइमैयिल’ एक पॉलिटिकल सैटायर है, जिसमें हास्य और सामाजिक संदेश को बेहद खूबसूरती से पिरोया गया है। कहानी एक गांव के पंचायत अध्यक्ष जीवा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी उस वक्त उलझ जाती है जब पड़ोस के दो घरों में एक साथ शादी और जनाजे की रस्में शुरू हो जाती हैं। इन हालातों से पैदा होने वाली परिस्थितियां न सिर्फ हंसी पैदा करती हैं, बल्कि समाज पर एक गहरी टिप्पणी भी करती हैं।

जल्द आएगा हिंदी रीमेक

इस फिल्म के हिंदी रीमेक को लेकर भी तैयारियां तेज हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के निर्माता कन्नन रवि ने इसे हिंदी दर्शकों के लिए रीमेक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और कास्टिंग पर भी काम चल रहा है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इंडस्ट्री में चर्चा है कि इस अहम किरदार के लिए आयुष्मान खुराना या कार्तिक आर्यन जैसे बड़े नामों से बातचीत हो सकती है।

छप्परफाड़ कमाई कर बनी ब्लॉकबस्टर

अगर फिल्म की ओवरऑल परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो इसका अनुमानित बजट करीब 10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। भारत में इसने 27.99 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 36.15 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर फिल्म को ब्लॉकबस्टर या क्लीन हिट का दर्जा दिया गया है। IMDb पर भी इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला है और वहां इसकी रेटिंग 7.6 है।

ओटीटी पर कब देख सकेंगे

ओटीटी रिलीज को लेकर बात करें तो यह फिल्म 15 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आमतौर पर थिएटर रिलीज के करीब आठ हफ्तों बाद फिल्मों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उतारा जाता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ‘थलाइवर थम्बी थलाइमैयिल’ मार्च के दूसरे या तीसरे हफ्ते तक ओटीटी पर स्ट्रीम के लिए उपलब्ध हो सकती है।

यह भी पढ़ें: फरवरी 2026 में लॉन्च होने वाले 8 सुपर से ऊपर स्मार्टफोन, Vivo V70 और Galaxy S26 Ultra लिस्ट में

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo