Digit.in

Kaantha OTT Release Update: जल्द ओटीटी पर आ रही 8.5 रेटिंग वाली फिल्म, जानें कास्ट, प्लॉट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Kaantha OTT Release Update: जल्द ओटीटी पर आ रही 8.5 रेटिंग वाली फिल्म, जानें कास्ट, प्लॉट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Kaantha OTT Release Update: कांथा की ओटीटी रिलीज को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है. 1950 के मद्रास प्रेसीडेंसी की पृष्ठभूमि पर बनी यह तमिल पीरियड ड्रामा फिल्म लगभग 20 दिन पहले सिनेमाघरों में उतरी थी और दुलकर सलमान की मौजूदगी के चलते इसे दर्शकों और समीक्षकों दोनों से ठीक-ठाक सराहना मिली. बड़े पर्दे पर अपना सफर पूरा करने के बाद यह फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने की तैयारी में है.

Kaantha ओटीटी रिलीज

इस फिल्म का निर्देशन सेल्वमणि सेल्वराज ने किया है, जिन्होंने पुराने दौर का माहौल बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है. रिपोर्ट्स के अनुसार कांथा की डिजिटल स्ट्रीमिंग 12 दिसंबर से शुरू होने की उम्मीद है. OTTPlay Premium के हवाले से यह भी बताया गया है कि दुलकर सलमान की यह पीरियड थ्रिलर नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध कराई जाएगी, क्योंकि इसके डिजिटल राइट्स रिलीज से पहले ही नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए थे. इस तरह थिएटर रिलीज के लगभग एक महीने बाद यह फिल्म ओटीटी पर दर्शकों के लिए उपलब्ध हो जाएगी.

कास्ट, प्लॉट और रेटिंग

हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी इसकी ओटीटी रिलीज की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. कहानी की बात करें तो फिल्म निर्माण के दौरान निर्देशक और अभिनेता के बीच पैदा होने वाले मतभेद ही इसका मुख्य केंद्र हैं. फिल्म में दुलकर सलमान के साथ राणा दग्गुबाती, भाग्यश्री बोरसे और समुथिरकानी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आते हैं. कांथा को IMDb पर 8.5 की जोरदार रेटिंग मिली है.

कांथा की कहानी तमिल सिनेमा के पहले सुपरस्टार माने जाने वाले एम. के. त्यागराज भागवतर के जीवन से प्रेरित है. कहा जाता है कि उनका स्टारडम इतना बड़ा था कि वे सोने की थाली में खाना खाते थे. स्वतंत्रता से पहले के दौर में एक के बाद एक सफल फिल्मों के जरिए उन्होंने बड़ी लोकप्रियता हासिल की थी. लेकिन एक फिल्म पत्रकार की हत्या के आरोप ने उनके करियर को झटका दिया और उन्हें जेल भी जाना पड़ा. बाद में यह आरोप निराधार साबित हुआ, जिसके बाद उनकी छवि फिर से बेहतर हुई.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile