Digit.in

8.3 रेटिंग वाली थ्रिलर फिल्म, सस्पेंस में दृश्यम को भी कर दिया ‘फेल’, एंडिंग देख पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन

8.3 रेटिंग वाली थ्रिलर फिल्म, सस्पेंस में दृश्यम को भी कर दिया ‘फेल’, एंडिंग देख पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन

चाहे आप रोमांटिक ड्रामा के शौकीन हों या हॉरर फिल्मों का लुत्फ उठाते हों, लेकिन सस्पेंस थ्रिलर की जो पकड़ और रोमांच होता है, वो किसी और जॉनर में शायद ही देखने को मिले. इस तरह की फिल्मों का हर सीन दर्शक को स्क्रीन से नजरें हटाने नहीं देता. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो शुरू होते ही आपको अपनी कहानी में जकड़ लेती है और आखिरी सीन तक आपको अपनी सीट से उठने नहीं देती. यह तमिल फिल्म करीब 2 घंटे 21 मिनट की है, लेकिन एक भी पल बोर होने का मौका नहीं देती.

आज तक है मस्ट-वॉच

यहां हम साउथ सिनेमा की पॉपुलर फिल्म ‘महाराजा’ की बात कर रहे हैं. थ्रिल, सस्पेंस और भावनाओं से भरपूर यह फिल्म जुलाई 2024 में ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम हुई थी. रिलीज के तुरंत बाद ही इसके दमदार क्लाइमैक्स ने दर्शकों को इतना प्रभावित किया कि यह फिल्म देखते ही देखते मस्ट-वॉच लिस्ट में शामिल हो गई. शुरुआत में कहानी बिल्कुल साधारण लगती है, लेकिन जैसे-जैसे प्लॉट आगे बढ़ता है, इसका असर दिल और दिमाग दोनों पर गहराता चला जाता है.

कहानी क्या है

अगर कहानी की बात करें, तो यह एक नाई और एक चोर के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म की शुरुआत तब होती है जब नाई चोरी की शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचता है. उस वक्त यह मामला एक आम सी चोरी जैसा लगता है, लेकिन जैसे-जैसे परतें खुलती हैं, कहानी चौंका देती है. धीरे-धीरे फिल्म दर्शकों को ऐसी सच्चाई से रूबरू कराती है, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता. इमोशन और सस्पेंस का यह सफर फिल्म को सिर्फ एक थ्रिलर नहीं, बल्कि एक गहरी और असरदार कहानी बना देता है.

स्टार कास्ट

फिल्म की कास्ट भी इसकी सबसे बड़ी ताकत है. लीड रोल में विजय सेतुपति नजर आते हैं, जो न सिर्फ तमिल सिनेमा बल्कि पूरे देश में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. इसी फिल्म में बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देते हैं. खास बात यह है कि यहां वह निर्देशन नहीं, बल्कि एक्टिंग करते नजर आते हैं और उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से खूब तारीफ मिली है.

8 से ऊपर है रेटिंग

अगर आप सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर सिनेमा देखना पसंद करते हैं, तो ‘महाराजा’ से बेहतर ऑप्शन आपको नहीं मिल सकता. नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. यही वजह है कि IMDb पर इसे 10 में से 8.3 की शानदार रेटिंग हासिल हुई है. अगर आपने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो आप वाकई एक खास सिनेमैटिक एक्सपीरियंस मिस कर रहे हैं.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile