Digit.in

2 घंटे 21 मिनट की ये फिल्म देख भर आएंगी आंखें, मिडिल क्लास परिवार की है कहानी, IMDb ने दी तगड़ी रेटिंग

2 घंटे 21 मिनट की ये फिल्म देख भर आएंगी आंखें, मिडिल क्लास परिवार की है कहानी, IMDb ने दी तगड़ी रेटिंग

इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई ऐसी फिल्में आईं, जिन्होंने न केवल दर्शकों का दिल जीता बल्कि शानदार कमाई भी की. ‘छावा’ और ‘सैय्यारा’ जैसी फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ बिज़नेस किया. वहीं, ‘सितारे ज़मीन पर’, ‘क्रैजीक्स’ और ‘केसरी चैप्टर 2’ जैसी कुछ फ़िल्में कमाई के मामले में पीछे रहीं, लेकिन आलोचकों ने इन्हें सराहा और IMDb पर भी इन्हें अच्छी रेटिंग मिली.

इसी बीच एक और फिल्म आई जिसने थिएटर्स में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद ओटीटी पर रिलीज़ होकर भी दर्शकों का ध्यान खींचा. यह फैमिली ड्रामा फिल्म ‘3 बीएचके’ है. इस फिल्म में एक मिडिल क्लास परिवार की 21 साल की जर्नी दिखाई गई है, जिसका सबसे बड़ा सपना है अपना खुद का 3 बीएचके घर खरीदना. फिल्म को देखकर आप हंसेंगे भी और क्लाइमैक्स तक इमोशनल भी हो जाएंगे.

क्या है कहानी

अरविंद सच्चिदानंदम की शॉर्ट स्टोरी ‘3 बीएचके वीडु’ पर आधारित इस फिल्म में शरत कुमार, सिद्धार्थ, देवयानी और मीथा रघुनाथ मुख्य भूमिकाओं में हैं. कहानी 2006 से शुरू होती है जब वासुदेवन, उसकी पत्नी शांति और उनके दो बच्चे प्रभु और आरती किराए के एक घर में शिफ्ट होते हैं. ये एक साधारण मिडिल क्लास फैमिली है, जो महंगे किराए, सीलन भरी दीवारों, पानी की कमी और बिजली कटौती जैसी दिक्कतों से जूझ रही है.

वासुदेवन चाहता है कि जो सपना वह खुद पूरा नहीं कर पाया, वह उसका बेटा ज़रूर पूरा करे. इसी वजह से वह प्रभु पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग के बजाय आईटी की पढ़ाई करने के लिए दबाव डालता है, ताकि उसे भविष्य में एक सुरक्षित और आर्थिक रूप से स्थिर करियर मिल सके. प्रभु अपने पिता की उम्मीदों और अपनी खुद की चाहतों के बीच फंसा रहता है. वहीं, आरती परिवार की हालत समझते हुए अपने छोटे-छोटे सपनों को कुर्बान कर घरवालों का साथ देती है.

पहली बार जब यह परिवार घर खरीदने की कोशिश करता है, तो उनके पास सिर्फ 7.5 लाख रुपये होते हैं, जबकि घर की कीमत 15 लाख होती है. जैसे-तैसे जब वे 15 लाख जोड़ लेते हैं, तब तक फ्लैट की कीमत 25 लाख हो जाती है. इसी बीच हालात ऐसे बनते हैं कि आरती शादी के लायक हो जाती है और परिवार को उसकी शादी पर पैसे खर्च करने पड़ते हैं. परेशानियों के सिलसिले में वासुदेवन की नौकरी भी चली जाती है, वहीं प्रभु घरवालों से छिपकर काम करना शुरू कर देता है.

इस ओटीटी पर मौजूद

यह फिल्म दिखाती है कि कैसे एक साधारण मिडिल क्लास परिवार अपने छोटे से सपने को पूरा करने के लिए संघर्ष करता है. आप ‘3 बीएचके’ को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. यह 2 घंटे 21 मिनट की फिल्म है, जिसकी IMDb रेटिंग 7.4 है. आप इसे हिंदी समेत कई साउथ इंडियन भाषाओं में अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles