Vadh 2 OTT Release: संजय मिश्रा-नीना गुप्ता की क्राइम थ्रिलर इस ओटीटी पर होगी स्ट्रीम, जानें कब देख सकेंगे
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म वध 2, 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। साल 2022 में आई फिल्म वध की यह सीक्वल है, जिसे थिएटर रिलीज के बाद दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। फिल्म का लेखन और निर्देशन जसपाल सिंह संधू ने किया है। यह क्राइम थ्रिलर कहानी मंजू और शंभुनाथ मिश्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी पृष्ठभूमि एक सनसनीखेज हत्या से जुड़ी है।
SurveyVadh 2 इस ओटीटी पर होगी स्ट्रीम
फिल्म में संजय मिश्रा और नीना गुप्ता के अलावा कुमुद मिश्रा और अक्षय डोगरा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। अब वध 2 के ओटीटी पार्टनर को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है। लव फिल्म्स के बैनर तले बनी इस दमदार क्राइम थ्रिलर के डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार नेटफ्लिक्स ने हासिल कर लिए हैं।
Vadh 2 की ओटीटी रिलीज़ टाइमलाइन
हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। आमतौर पर कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के 45 से 60 दिनों के भीतर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आती है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि वध 2 मार्च या अप्रैल में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। फिलहाल दर्शकों को आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
स्टार कास्ट और किरदार
वध 2 में शिल्पा शुक्ला और योगिता बिहानी भी सहायक भूमिकाओं में दिखाई दे रही हैं। कुमुद मिश्रा फिल्म में प्रशांत सिंह की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अक्षय डोगरा केशव के किरदार में नजर आते हैं। शिल्पा शुक्ला पुलिस अधिकारी रजनी की भूमिका में हैं और योगिता बिहानी नैना कुमारी का किरदार निभा रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट लगभग 10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं, शंभुनाथ का किरदार निभाने वाले संजय मिश्रा और मंजू की भूमिका में दिखीं नीना गुप्ता ने कथित तौर पर 75-75 लाख रुपये की फीस ली है।
एक्टर्स की खास अपील
फिल्म की रिलीज के दिन संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने दर्शकों से खास अनुरोध किया। नीना गुप्ता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “We request you to please not give away the spoilers or climax of Vadh 2. The film has been made as a thriller mystery, and we hope the experience remains intact for everyone watching it in theatres.”
वहीं संजय मिश्रा ने हिंदी में लिखा, “हम आप सबसे गुजारिश करते हैं कि वध 2 के स्पॉइलर या क्लाइमैक्स का खुलासा न करें। यह फिल्म एक थ्रिलर मिस्ट्री के तौर पर बनाई गई है और हम चाहते हैं कि थिएटर में इसे देखने वाले हर दर्शक का अनुभव वैसा ही बना रहे।”
फिलहाल वध 2 सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है और ओटीटी रिलीज से जुड़ी आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: 12 फरवरी का सोने-चांदी का भाव: एक दिन में 4 हजार महंगी हुई चांदी, सोने में भी मामूली तेज़ी, आज का रेट जानें
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile