12 फरवरी का सोने-चांदी का भाव: एक दिन में 4 हजार महंगी हुई चांदी, सोने में भी मामूली तेज़ी, आज का रेट जानें

12 फरवरी का सोने-चांदी का भाव: एक दिन में 4 हजार महंगी हुई चांदी, सोने में भी मामूली तेज़ी, आज का रेट जानें

Silver Gold Rate Today: देश में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ की ताजा जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के बाजार में चांदी का रेट (आज का चांदी का भाव, aaj ka chandi ka bhav) बढ़कर 2,68,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) तक पहुंच गया है। इससे पहले यह 2,64,500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। यानी एक ही कारोबारी दिन में 4,000 रुपये या करीब 1.5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आज का चांदी का भाव

वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का भाव बढ़कर 2,62,701 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि पिछले सत्र में यह 2,52,300 रुपये प्रति किलो था। ध्यान देने वाली बात है कि 29 जनवरी को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मजबूती का रुख रहा, जहां हाजिर चांदी 4.71 डॉलर यानी लगभग 6 प्रतिशत उछलकर 85.51 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी का दाम 2,89,900 रुपये प्रति किलो बताया गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के गुरुवार सुबह तक के आंकड़ों में चांदी की कीमत 2,66,449 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई।

आज का सोने का भाव

कैरेटसुबह का भाव
24157322 रुपये (10 ग्राम)
23156692 रुपये (10 ग्राम)
22144107 रुपये (10 ग्राम)
18117992 रुपये (10 ग्राम)
1492033 रुपये (10 ग्राम)

सोने के बाजार में भी हलचल जारी है। सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव (आज का सोने का भाव, aaj ka sone ka bhav) बढ़कर 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) हो गया है, जो पिछले दिन 1,60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था। MCX पर सोने का वायदा भाव 1,58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इससे पहले 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर तक पहुंच चुका है।

वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना 5,078.72 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया। दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,760 रुपये प्रति 10 ग्राम बताई गई है। वहीं IBJA के गुरुवार सुबह के आंकड़ों के मुताबिक सोने का भाव 1,57,322 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Release Update: फिल्म में हुई इस दिग्गज एक्टर की एंट्री, अक्षय खन्ना को करेंगे रिप्लेस? जानें डिटेल्स

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo