गूगल ने भारत में लॉन्च किया Neighbourly ऐप, ऐसे करेगा आपकी मदद

HIGHLIGHTS

अभी ऐप का बीटा वर्जन केवल मुंबई में उपलब्ध है और अन्य शहरों के लोग इसका इंतज़ार कर सकते हैं।

गूगल ने भारत में लॉन्च किया Neighbourly ऐप, ऐसे करेगा आपकी मदद

गूगल ने अपना नया ऐप Neighbourly लॉन्च कर दिया है जिसे खासतौर से भारत के लिए बनाया गया है। गूगल के अन्य ऐप प्रोजेक्ट्स जैसे तेज़ पेमेंट्स ऐप गूगल Areo और गूगल स्टेशन के ऐप्स के अलावा कंपनी ने नया माइलस्टोन बना दिया है। गूगल पर नेक्स्ट बिलियन यूज़र्स टीम ने इस ऐप को तैयार किया है और यह लोगों को अपने आसपास की लोकेशन इनफ़ोर्मेशन पता करने में मदद करता है। अभी यह ऐप केवल मुंबई में एंड्राइड यूज़र्स के लिए उपलब्ध है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

नेक्स्ट बिलियन यूज़र्स टीम के VP Caesar Sengupta ने ब्लॉग पोस्ट में कहा, “आपके आसपास के लोगों के पास ऐसी जानकारी होती है जो आपको चाहिए, लेकिन आज के समय में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि गलियों में या पार्क में खड़े हो कर बात करने का समय ही नहीं और ग्रुप चैट बढ़ती जा रही हैं और अधिकतर इनमें गुड मोर्निंग मैसेज शामिल होते हैं।"

गूगल का ऐसा मानना है कि लोगों के लिए अपनी लोकेलिटी और आस पास के बारे में जाना अधिक मुश्किल हो गया है क्योंकि शहर काफी बदलते जा रहे हैं और साथ ही उनमें रहने वाले लोगो भी। इस ऐप के ज़रिए यूज़र्स को अपने आसपास की जानकारी पाना आसान हो जाएगा।

यह ऐप अंग्रेजी भाषा के साथ 8 अन्य भारतीय भाषाओँ में काम करेगा। लोग ऐप के ज़रिए अपनी लोकेलिटी के बारे में कोई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और वॉयस रेकोग्निशन का भी उपयोग कर सकते हैं। ये सवाल सीधे सबंधित निकट के एक्सपर्ट्स के पास पहुँच जाएंगे और वो इनका जवाब देंगे।

गूगल मैप्स पर मौजूद लोकल गाइड्स फीचर की तरह यूज़ेस सवालों पर स्वाइप लेफ्ट और राईट कर सकते हैं और उनका जवाब दे सकते हैं। ज्यादा जवाब से उन्हें बैज मिलेंगे और अपने निकटतम क्षेत्र की जानकारी के लिए खास कम्युनिटी इवेंट्स में शामिल हो पाएंगे।

इवेंट के दौरान गूगल ने यह भी कहा, यूज़र्स अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रख कर यह जानकारी शेयर कर सकते हैं जैसे नाम, फोन नंबर आदि। यूज़र्स को ऐप में जॉइन करने के साथ ही “Neighbourly Promise” करना होगा। वादा यह है “नागरिक बने और पड़ोस में सुधार करने में मदद करें।"

अभी ऐप का बीटा वर्जन केवल मुंबई में उपलब्ध है और अन्य शहरों के लोग इसका इंतज़ार कर सकते हैं। यूज़र्स इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप का साइज़ 7MB है और यह ऑफलाइन भी काम करेगा।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo