भूल जाओगे Panchayat-Gullak..हंसा हंसाकर पूरे परिवार को लोटपोट कर देगी TVF की नई कहानी, देखें क्या है OTT Release Date?
TVF एक बार फिर अपने पसंदीदा स्लाइस-ऑफ-लाइफ अंदाज़ में लौट रहा है और इस बार कहानी एक छोटे शहर की उस किराना की दुकान के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो सिर्फ कमाई का जरिया नहीं बल्कि पूरे परिवार की धड़कन है। TVF की आने वाली नई वेब सीरीज़ Family Kirana Store का ऑफिशियल टीज़र रिलीज किया जा चुका है, इसमें एक आम भारतीय मिडिल-क्लास परिवार की रोज़मर्रा की जद्दोजहद, तकरार और हल्की-फुल्की अराजकता को बेहद दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है।
SurveyTVF की नई वेब सीरीज की कहानी
TVF की इस नई वेब सीरीज की कहानी एक छोटे कस्बे के उस परिवार पर टिकी है, जिनके घर और दुकान के बीच कोई दीवार नहीं है। परिवार के मुखिया अपनी छोटी-सी किराना दुकान को लेकर जुनूनी हैं, लेकिन ग्राहक बढ़ाने की कोशिशों के बीच उन्हें चोरी, नकली नोटों और रोज़ के नुकसान जैसी परेशानियों से जूझना पड़ता है। दुकान घर से सटी होने की वजह से बिज़नेस और रिश्तों की सीमाएं अक्सर मिट जाती हैं, और यहीं से कहानी में कॉमेडी, इमोशन और हलचल जन्म लेती है।
TVF की नई वेब सीरीज की स्टार कास्ट
Family Kirana Store में Shrikant Verma, Garima Vikrant Singh, Hemant Mishra, Baishali Sinha, Abhishek Jha और Mihir Rajda अहम किरदारों में नजर आएंगे। इस सीरीज़ को Hemant Mishra और Prakhar Sharma ने लिखा है, जबकि निर्देशन की कमान Prakhar Sharma ने Saksham Arora के साथ संभाली है। प्रोड्यूसर के तौर पर Vijay Koshy जुड़े हैं, जो TVF के कई प्रोजेक्ट्स को संभाल चुके और हिस्सा रह चुके हैं।
टेक्निकल फ्रंट पर भी सीरीज़ मजबूत दिखती है। सिनेमैटोग्राफी Gaurav Ponkshe ने संभाली है, म्यूज़िक Chetan Shrivastava का है और प्रोडक्शन डिजाइन Bajrang Yadav ने किया है। हर फ्रेम में छोटे शहर की सादगी और परिवार की हलचल को उभारने की कोशिश साफ नज़र आती है।
किस दिन OTT पर स्ट्रीमिंग के लिए आ रही पंचायत-गुल्लक को टक्कर देने वाली कहानी
मिडिल-क्लास लाइफ, पारिवारिक नोक-झोंक और ज़िंदगी की छोटी-छोटी लड़ाइयों को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह सीरीज़ खास होने वाली है। Family Kirana Store का पहला एपिसोड शुक्रवार, 6 फरवरी से स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगा, और उम्मीद की जा रही है कि यह शो TVF की बाकी हिट सीरीज़ की तरह दर्शकों के दिल से जुड़ जाएगा।
पंचायत-गुल्लक की कहानी भी फीकी लगने लगेगी
आप अगर पंचायत-गुल्लक देख चुके हैं तो आपको जाहिर तौर पर Family Kirana Store भी बेहद ही ज्यादा पसंद आने वाली है। हालांकि, अगर IMDb रेटिंग को देखा जाए तो जाहिर तौर पर Panchayat और Gullak दोनों ही यहाँ 9 और 9.1 रेटिंग के साथ लिस्ट हैं। अभी के लिए Family Kirana Store की IMDb रेटिंग नहीं आई है, लेकिन TVF की यह कहानी भी जाहिर तौर पर आपको हंसा हंसा कर लोटपोट कर देने वाली है। ऐसे में हो सकता है कि आप पंचायत और गुल्लक के अगले यानि दोनों के ही सीजन 5 के आने से पहले पिछले सभी एपिसोड की कहानियों को Family Kirana Store को देखते हुए भूल ही जाएँ।
अभी OTT पर इसका एक ही एपिसोड आया है, लेकिन हो सकता है कि यह आपके दिल को जीतने में कामयाब हो जाए। अगर आप हंसी के ओवरडोज को पंचायत और गुल्लक के बाद एक बार से अपनी लाइफ में देखना चाहते हैं तो आपको Family Kirana Store को देखना चाहिए, इस वीकेंड यह वेब सीरीज आपके दिल को जीतने के लिए काफी है।
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile