Mirzapur The Movies, Film की Release Date ने इंटरनेट पर मचाया भौकाल..इस दिन सिनेमाघरों में आमने सामने आएंगे कालीन और गुड्डू भैया

Mirzapur The Movies, Film की Release Date ने इंटरनेट पर मचाया भौकाल..इस दिन सिनेमाघरों में आमने सामने आएंगे कालीन और गुड्डू भैया

भारतीय ओटीटी की सबसे बड़ी और शुरुआती हिट फ्रेंचाइजी Mirzapur अब अपने फाइनल चैप्टर के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie- Film) की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। Amazon MGM Studios और Excel Entertainment ने 5 फरवरी की सुबह आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद फैंस का एक्साइटमेंट चरम पर पहुंच गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या है Mirzapur The Movies- Film की रिलीजिंग डेट

मेकर्स की तरफ से जारी की गई जानकारी ऐसा कहते हैं कि, प्राइम वीडियो की क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी की पहली थिएट्रिकल फिल्म मिर्जापुर: द मूवी-फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस ऐलान के साथ फिल्म का ऑफिशियल पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिस पर #MirzapurTheMovie हैशटैग लिखा नजर आता है। पोस्टर के कैप्शन में साफ कहा गया है कि अब मिर्जापुर का भौकाल ओटीटी नहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर दिखेगा।

View this post on Instagram

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

Mirzapur The Movies- Film से पोस्टर ने दिखाई फिल्म की पहली झलक

पोस्टर की बात करें तो इसमें एसयूवी गाड़ियों का एक काफिला नजर आता है, जो सीधे तौर पर मिर्जापुर की हिंसा, सत्ता और गैंगवार वाली दुनिया की याद दिलाता है। पोस्टर पर फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट बेहद दमदार अंदाज में उभरे हुए हैं, जो यह साफ कर देता है कि मेकर्स इस फिल्म को एक ग्रैंड सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बनाना चाहते हैं।

Mirzapur The Movies- Film की कास्ट और क्रू की सम्पूर्ण डिटेल्स

कास्ट की बात करें तो फिल्म में एक बार फिर दर्शकों के फेवरेट किरदार कलीन भैया के रूप में Pankaj Tripathi और गुड्डू पंडित के रोल में Ali Fazal की जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। सबसे बड़ा सरप्राइज यह है कि Divyenndu का मुन्ना त्रिपाठी भी फिल्म में वापसी करता नजर आएगा, जिसे वेब सीरीज में मरा हुआ दिखाया गया था। इसके अलावा फिल्म में रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुषांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंग्शा बिस्वास जैसे कई मजबूत कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

हालांकि, पहले सीजन में बबलू पंडित का किरदार निभाने वाले Vikrant Massey फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी जगह Jitendra Kumar (Panchayat के सचिव जी-Sachiv Ji) को कास्ट किया गया है, जो कहानी में एक नया मोड़ ला सकते हैं।

शूटिंग पूरी होने के बाद पोस्ट प्रोडक्शन में जा चुकी है Mirzapur The Movies- Film

फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल यह पोस्ट-प्रोडक्शन फेज में है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर शहर की पृष्ठभूमि पर बनी यह कहानी एक बार फिर गैंगवार, बदले और सत्ता की भूख के इर्द-गिर्द घूमेगी। ओटीटी पर मिर्जापुर भारत की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज में शामिल रही है और अब इसे सिनेमाघरों में लाकर मेकर्स इसकी दुनिया को और बड़ा बनाना चाहते हैं। फिल्म का निर्देशन Gurmmeet Singh ने किया है, जबकि कहानी और पटकथा Puneet Krishna ने लिखी है।

यह भी पढ़ें: Elon Musk की कंपनी आई 10 सेकंड के वीडियो वाला जबड़ टूल Grok Imagine 1.0, फ्री में यूज करने का तरीका नोट करें

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo