Mardaani 3 OTT release: कब और कहां देखें रानी मुखर्जी स्टारर क्राइम-थ्रिलर ऑनलाइन? फुल डिटेल्स
रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और इसके साथ ही एक्ट्रेस के 30 साल के शानदार करियर में एक और अहम चैप्टर जुड़ गया। यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित और अभिराज मिनावाला के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रिलीज़ के बाद से ही दर्शकों और समीक्षकों दोनों की ओर से पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहा है। फिल्म में एक बार फिर रानी मुखर्जी ने IPS ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय की दमदार भूमिका निभाई है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है।
Surveyओटीटी पर कब आएगी Mardaani 3?
थिएटर में शानदार परफॉर्मेंस देने के बाद अब दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि ‘मर्दानी 3’ ओटीटी पर कब रिलीज़ होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म अपने पिछले दोनों पार्ट्स की तरह नेटफ्लिक्स पर ही स्ट्रीम की जा सकती है। हालांकि अभी तक यशराज फिल्म्स या नेटफ्लिक्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मीडिया सूत्रों का दावा है कि यह फिल्म 27 मार्च 2026 तक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकती है। फिलहाल यह तारीख अनुमानित है और आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार किया जा रहा है।
जो दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देख पाए हैं, उनके लिए ओटीटी रिलीज़ एक बड़ा मौका होगा। रानी मुखर्जी के फैन्स में फिल्म को घर बैठे देखने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
‘मर्दानी 3’ की कहानी
कहानी की बात करें तो ‘मर्दानी 3’ एक बार फिर समाज के गंभीर और संवेदनशील मुद्दे को सामने लाती है। इस बार फिल्म की कहानी भिखारी माफिया और बाल अपहरण जैसे भयावह अपराधों पर आधारित है। फिल्म दिखाती है कि कैसे 8 से 9 साल की उम्र की मासूम बच्चियों को, जो अक्सर गरीब परिवारों से होती हैं, अलग-अलग कारणों से देश के अलग-अलग हिस्सों में अगवा कर लिया जाता है।
कहानी की शुरुआत उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से होती है, जहां दो बच्चियां अचानक लापता हो जाती हैं। इनमें से एक बच्ची एक सरकारी अधिकारिक की बेटी होती है, जबकि दूसरी उसके घरेलू सहायक की बेटी। इस संवेदनशील मामले की जांच की ज़िम्मेदारी शिवानी शिवाजी रॉय को सौंपी जाती है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, अपराध की कई परतें खुलती जाती हैं, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती हैं। फिल्म सस्पेंस और भावनाओं के साथ-साथ एक मजबूत सामाजिक संदेश भी देती है।
पिछले दोनों पार्ट्स यहां देखें
गौरतलब है कि ‘मर्दानी’ और ‘मर्दानी 2’ पहले से ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हैं। दोनों फिल्मों ने अलग-अलग सामाजिक मुद्दों को उठाया और रानी मुखर्जी की दमदार अदाकारी ने इस फ्रेंचाइज़ी को एक अलग पहचान दिलाई। अब ‘मर्दानी 3’ भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मनोरंजन के साथ-साथ समाज को सोचने पर मजबूर करती है।
यह भी पढ़ें: Bharat Taxi vs Ola vs Uber: क्या वाकई सस्ती होगी भारत टैक्सी की राइड? देखें तीनों का प्राइस कंपैरिजन
Faiza
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile