यूजर्स का दिल खुश कर देगा BSNL का ये वाला Prepaid Plan, सस्ता देखकर खरीदने दौड़ पड़े लोग, देखें Airtel और Jio के सेम कीमत वाले प्लान
अगर आप बीएसएनएल के ग्राहक हैं तो आपके पास एक बेहतरीन Prepaid Plan है.
इस प्लान को आप केवल 199 रुपये में खरीद सकते हैं.
यहाँ बीएसएनएल के इस प्लान के बेनिफिट आदि देखे जा सकते हैं.
BSNL यानी भारत संचार निगम लिमिटेड अपने ग्राहकों को एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान देने के लिए जाना जाता है. आज हम आपको BSNL के एक सबसे बेहतरीन और दमदार रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. असल में, बीएसएनएल का यह प्लान केवल और केवल उन लोगों के लिए बेस्ट है जो बीएसएनएल का सिम इस्तेमाल करते हैं. इस प्लान को PV_199 नाम से जाना जाता है. आइये जानते है कि इस प्लान में आपको क्या मिलता है.
SurveyBSNL के 199 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट
BSNL की और से अपने ग्राहकों को 199 रुपये की कीमत का प्लान दिया जा रहा है. इस प्लान में ग्राहकों को 30 दिनों की वैलिडिटी मिलई है, हालाँकि अन्य टेलिकॉम कंपनियों की बात करें तो इनके द्वारा इस प्राइस में केवल 28 दिनों की ही वैलिडिटी ऑफर की जाती है, मैं आपको आगे Reliance Jio और Airtel के इस प्राइस में आने वाले प्लान्स के बारे में बताने वाला हूँ. हालाँकि, आइये पहले BSNL के 199 रुपये के रिचार्ज प्लान के बेनिफिट देख लेते हैं.
BSNL के इस रिचार्ज प्लान में आपको 2GB डेली डेटा का लाभ दिया जा रहा है. इसके अलावा इस प्लान में आपक्को Unlimited Calling के साथ साथ 100 SMS भी डेली मिलते हैं. हालाँकि, इतने अच्छे प्लान देने के बाद भी BSNL इसलिए पीछे हैं क्योंकि कंपनी के पास अभी तक 4G नहीं है, वहीँ दूसरे टेल्कोस आपको 5G दे रहे हैं. हालाँकि, सुनने में आ रहा है कि बीएसएनएल जल्द ही अपने 5G और 4G को लॉन्च कर सकती है. BSNL ने X Account पर पोस्ट करके एक जानकारी दी है कि Rajasthan में 4G दे रहा है, इसके लिए कंपनी ने 5555 से ज्यादा BSNL 4G Tower भी स्थापित किये हैं. आइये अब Jio के 199 रुपये के प्लान के बारे में जानते हैं.
सुनहरे अवसरों पर सभी का अधिकार !
— BSNL_RAJASTHAN (@BSNL_RJ) July 15, 2025
अच्छी शिक्षा अब नहीं होगा सपना, जब संग होगा #बीएसएनएल4G अपना I
✨#राजस्थान में बीएसएनएल अपने 5555 से अधिक स्वदेशी #BSNL4G टावरों के साथ राज्य के शहर, गाँव व ढाणीयों तक अपना स्वदेशी #4G नेटवर्क पँहुचा चुका है। आप बीएसएनएल के, आपकी सुविधानुसार किसी… pic.twitter.com/2LqJ8Zk1Ez
Reliance Jio का 199 रुपये का प्लान
अगर Jio के 199 रुपये के प्लान को देखा जाये तो इस प्लान में आपको 18 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इसके अलावा प्लान आपको 1.5GB डेली डेटा का लाभ दे रहा है, इस प्लान में ऐसा करके आपको कुल 27GB डेटा का एक्सेस दिया जा रहा है. इसके अलावा प्लान Unlimited Calling दे रहा है, जिससे आप जियो से जियो और जियो से किसी भी अन्य नेटवर्क पर जितनी चाहे उतनी कालिंग कर सकते हैं. प्लान में आपको 100 SMS भी डेली बेस पर मिलते हैं. इसके अलावा इस प्लान में JioTV और JioCloud का एक्सेस भी मिलता है.
Airtel का 199 रुपये की कीमत वाला प्लान
Airtel के पास भी एक बेहतरीन रिचार्ज प्लान है जो 199 रुपये के प्राइस में आता है. इस प्लान में ग्राहकों को डेली 2GB डेटा के साथ साथ 28 दिन की वैलिडिटी और Unlimited Calling का लाभ दिया जा रहा है, इसके अलावा इस प्लान में आपको 100 SMS भी डेली दिए जा रहे हैं. अन्य बेनिफिट आदि देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि यह प्लान Free Hellotunes के साथ साथ Airtel Xstream Play के एक्सेस के साथ आता है.
यह भी पढ़ें: Samsung के इस महंगे फोन की कीमत धड़ाम! सीधा इतना का मिल रहा डिस्काउंट, जानते ही खरीदने दौड़ जाएंगे
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile