Digit.in

200 रुपए से कम में 70 दिन की वैलीडिटी! ये कंपनी दे रही 5 सबसे धाकड़ प्लान्स

200 रुपए से कम में 70 दिन की वैलीडिटी! ये कंपनी दे रही 5 सबसे धाकड़ प्लान्स

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) लगातार नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च कर रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी सेवा से जोड़ सके। यह सरकारी टेलीकॉम कंपनी बेहद किफायती दरों पर प्लान्स उपलब्ध करा रही है, जिनमें से एक की कीमत सिर्फ 107 रुपए है। अगर आप एक स्टूडेंट हैं, बजट मेंटेन करने वाले यूज़र हैं, ट्रैवल कर रहे हैं या फिर एक सेकेंडरी सिम लेना चाहते हैं, तो BSNL के 200 रुपए से कम कीमत वाले कई प्रीपेड प्लान्स आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इन प्लान्स में हाई-स्पीड डेटा, फ्री वॉइस कॉलिंग और रोज़ाना एसएमएस जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। आइए आपको ऐसे 5 जबरदस्त प्लान्स के बारे में बताते हैं।

200 रुपए से कम में BSNL के टॉप 5 रिचार्ज प्लान्स

107 रुपए वाला प्लान

इस प्लान की वैलीडिटी 35 दिनों की है। इसमें 200 मिनट की फ्री कॉलिंग (लोकल और STD) की सुविधा मिलती है। लिमिट खत्म होने के बाद लोकल कॉलिंग ₹1/मिनट, STD ₹1.3/मिनट और SMS 0.80 पैसे में किए जा सकते हैं। इसमें कुल 3GB डेटा मिलता है, जिसके खत्म होने के बाद स्पीड 40kbps हो जाती है। यह प्लान उन यूज़र्स के लिए है जो हल्का-फुल्का डेटा और कॉलिंग चाहते हैं।

141 रुपए वाला प्लान

इस प्लान की वैलीडिटी 30 दिन की है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और 1.5GB हाई-स्पीड डेटा प्रतिदिन मिलता है। यह उन लोगों के लिए आदर्श है जिन्हें रोज़ाना इंटरनेट की जरूरत होती है, जैसे कि वीडियो स्ट्रीमिंग, ब्राउज़िंग या सोशल मीडिया।

147 रुपए वाला प्लान

इस प्लान में 30 दिन की वैलीडिटी मिलती है और इसमें रोजाना 100 SMS भेजे जा सकते हैं। साथ ही, यूज़र्स को कुल 10GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। यह प्लान उन यूज़र्स के लिए है जिन्हें नियमित डेटा की कम जरूरत होती है लेकिन SMS सर्विस की जरूरत ज्यादा होती है।

149 रुपए वाला प्लान

149 रुपए वाला बीएसएनएल प्लान 28 दिन चलता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 SMS, और 1GB डेटा प्रतिदिन मिलता है। यह एक बैलेंस्ड प्लान है जो नॉर्मल स्मार्टफोन यूज़ के लिए काफी है।

197 रुपए वाला प्लान

इस प्लान की कुल वैलीडिटी 70 दिन है। पहले 15 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग, और पहले 15 दिन तक 2GB/दिन डेटा मिलता है। इसके बाद बाकी दिनों में यूज़र को हर दिन 50MB डेटा दिया जाएगा। यह प्लान उन लोगों के लिए आइडियल है जो लंबे समय तक चलने वाला बजट प्लान चाहते हैं।

प्राइवेट कंपनियों को टक्कर

BSNL की यह अग्रेसिव प्राइसिंग और ऑफर स्ट्रैटजी प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों को सीधी टक्कर देने के लिए है। अगर आप कम कीमत में दमदार डेटा और कॉलिंग सुविधा चाहते हैं, तो BSNL के ये रिचार्ज प्लान्स आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकते हैं। खासकर आखिरी वाला प्लान तो मेरा पर्सनल फेवरेट है, क्योंकि उसमें आपको 200 रुपए के अंदर 70 दिनों की लंबी-चौड़ी वैलीडिटी मिल रही है जो Jio, Airtel या Vi में से और कोई भी कंपनी नहीं देती। सिम एक्टिव रखने के लिए यह एक सॉलिड रिचार्ज है।

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles