‘तू तो ऐसे कह रहा है, जैसे मेरे पीछे वो’..जब ‘धोंडू’ नहीं रोक पाया तो आप कैसे रोकेंगे हंसी, देखें पेट दर्द कर देने वाली कॉमेडी मूवी लिस्ट

‘तू तो ऐसे कह रहा है, जैसे मेरे पीछे वो’..जब ‘धोंडू’ नहीं रोक पाया तो आप कैसे रोकेंगे हंसी, देखें पेट दर्द कर देने वाली कॉमेडी मूवी लिस्ट

अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं जिनमें एक के बाद एक पंचलाइन आए और हंसी रुके ही न तो आप सही जगह आ पहुंचे हैं। यह लिस्ट आपके लिए ही है। ‘धोंडू जस्ट चिल’ से लेकर ‘उदय भाई’ तक, इन फिल्मों के किरदार और डायलॉग आज भी मीम्स और रील्स में छाए रहते हैं। असल में, हमने एक लिस्ट तैयार की है, जिसमें Dhamaal से लेकर Golmaal और Welcome तक सबसे दमदार कॉमेडी फिल्मों को शामिल किया गया है, ये वो कॉमेडी फिल्में जिनके डायलॉग आपकी हंसी रुकने ही नहीं देते हैं। हम यहाँ आपको सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, यहाँ आप इनकी IMDb रेटिंग, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और कहानी देखने को मिलने वाली है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Dhamaal

IMDb: 7.5/10
कहां देखें: Amazon Prime Video, ZEE5, ShemarooMe, MX Player

यह कहानी चार बेरोजगार दोस्तों की है जो अचानक ही एक ऐसी सिचूऐशन में फंस जाते हैं, जहां उन्हें एक मरते हुए आदमी से गोवा में छिपे 10 करोड़ के खजाने की जानकारी मिलती है। इसके बाद खजाने तक पहुंचने की एक पागलपन भरी रेस शुरू होती है, जिसमें एक सख्त पुलिस अफसर भी शामिल हो जाता है। गलतफहमियों और अजीब हालात के बीच कॉमेडी का असली धमाल यहीं से शुरू होता है।

Golmaal: Fun Unlimited

IMDb: 7.5/10
कहां देखें: Amazon Prime Video, MXPlayer, JioHotstar

चार दोस्त कॉलेज से निकाले जाने के बाद एक अंधे दंपत्ति के घर उसके पोते बनकर रहने लगते हैं। मामला तब उलझता है जब सभी एक ही लड़की से प्यार करने लगते हैं और घर में छिपे हीरों का राज सामने आता है। हर सीन में फुल ऑन मस्ती और कन्फ्यूजन है। ये कॉमेडी मूवी अगर आप देखते हैं तो गारंटी है कि आप अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाएंगे।

Golmaal Returns

IMDb: 5.3/10
कहां देखें: Amazon Prime Video, ZEE5, MX Player

एक झूठ को छिपाने के लिए दूसरा झूठ बोला जाता है और देखते ही देखते रिश्तों में शक और कॉमेडी का तूफान खड़ा हो जाता है। गलतफहमियों का यह सिलसिला दर्शकों को हंसाते-हंसाते लोटपोट कर देता है। यह फिल्म गोलमाल की ही अगली किस्त है, जो इस वीकेंड देखनी तो बनती है।

Golmaal 3

IMDb: 5.7/10
कहां देखें: Netflix, Amazon Prime Video, ShemarooMe

दो दुश्मन कॉमेडी गैंग्स को पता चलता है कि उनके माता-पिता एक-दूसरे से प्यार करते हैं। इसके बाद बदले की भावना और पारिवारिक ड्रामा के बीच कॉमिक टकराव इस फिल्म को एक नए ही लेवल पर ले जाता है। इस फिल्म में भी निर्देशक रोहित शेट्टी में कॉमेडी भरे डायलॉग और जबरदस्त कहानी को सही तरह से पिरोया है। यह कॉमेडी फिल्म हंसा हंसा कर आपके पेट में दर्द कर देने वाली है।

Golmaal Again

IMDb: 5.0/10
कहां देखें: JioHotstar, Amazon Prime Video

इस कहानी की शुरुआत असल में तो एक लड़ाई भरे सीन से शुरू होती है, लेकिन इसके बाद कॉमेडी का तड़का इस फिल्म को एक अलग ही लेवल पर ले जाता है। इस फिल्म में एक दोस्तों की टोली एक भूतिया बंगले में फंस जाती है। हॉरर और कॉमेडी का मिक्सचर फिर इस फिल्म को एक अलग ही लेवल पर ले जाता है, इस फिल्म को देखकर आपको डर कम ही लगेगा लेकिन हंसी इतनी आएगी कि आप अपने पेट को पकड़कर थक जाएंगे लेकिन हंसी रुकने का नाम नहीं लेगी।

All the Best: Fun Begins

IMDb: 6.2/10
कहां देखें: Amazon Prime Video, JioHotsar, MXPlayer

फिल्म की कहानी में पॉकेट मनी को ज्यादा तवज्जो दी जाती है। असल में, दो भाइयों के बीच चलती है, कहानी में एक भाई वीर अपने अमीर भाई से शादीशुदा होने का झूठ बोल देता है, जो वह अपनी पॉकेट मनी को बढ़ाने के लिए करता है, लेकिन पेंच कहानी उस समय दूसरा मोड़ ले लेती है, जब वही भाई अचानक ही छोटे भी के घर आ जाता है और उसकी पत्नी से मिलने के लिए कहता है। इसके बाद कन्फ्यूजन और कॉमेडी का जो दौर शुरू होता है, वह अंत तक थमने का नाम नहीं लेता है, इसी कहानी में, ‘तू तो ऐसे कह रहा है, जैसे मेरे पीछे वो’ डायलॉग भी है, जो आपको हंसी के मारे लोटपोट कर देता है।

Welcome

IMDb: 7.2/10
कहां देखें: MXPlayer, Amazon Prime Video, JioHotstar

दो गैंगस्टर भाई अपनी बहन की शादी शरीफ लड़के से कराना चाहते हैं। लेकिन लड़के का मामा इस रिश्ते के खिलाफ है। इसके बाद उस गैंगस्टर फैमिली को सुधारने का अभियान शुरू होता है, जो कॉमेडी से भरा है। यह फिल्म बेहद ही जबरदस्त है। आप इसे देखकर सही मायने में लोटपोट हो जाने वाले हैं।

Bhool Bhulaiyaa 2

IMDb: 5.7/10
कहां देखें: Netflix

इस कहानी में हीरो खुद को एक तांत्रिक बताकर लोगों को बेवकूफ बनाता है, लेकिन एक हवेली में बंद आत्मा का राज सच में खतरनाक निकलता है। कॉमेडी और सस्पेंस का यह मिश्रण फिल्म को अलग बनाता है। यह फिल्म देखकर आप हंसी की उस दुनिया में पहुँच जाने वाले हैं, जिससे कुछ घंटों के लिए बाहर निकलना लगभग लगभग नामुमकिन है।

क्यूँ खास हैं ये कॉमेडी फिल्में, आपको इस वीकेंड देखनी चाहिए?

इन फिल्मों की खासियत यह है कि इनमें ओवरड्रामेटिक एक्शन या भारी-भरकम इमोशन नहीं, बल्कि धमाकेदार और यादगार कॉमेडी है। अगर वीकेंड पर दिमाग को आराम देना है और पेट पकड़कर हंसना है, तो यह लिस्ट आपकी प्लेलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। इस वीकेंड आपको प्लान बनाकर इन फिल्मों को जरूर देखना चाहिए। आप अगर एक फिल्म भी देख लेते हैं तो मैं गारंटी से कह सकता हूँ कि आप अपने परिवार के साथ बैठकर उस फिल्म को फिर बार बार देखने वाले हैं।

इमेज सोर्स:

यह भी पढ़ें: Border 2 OTT Release Update: सनी देओल की वॉर ड्रामा से पहले ही ऑनलाइन देख डालें ये 5 जबरदस्त फिल्में, ये रही स्ट्रीमिंग डिटेल्स और प्लेटफॉर्म

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo