Yu Yunicorn बनाम शाओमी रेड्मी नोट 3: जानें कौन सा स्मार्टफ़ोन है बेहतर

Highlights

आइये जानते हैं Yu का नया Yunicorn स्मार्टफ़ोन कैसे अपने प्रतिद्वंदियों के सामने टिकता है.

Yu Yunicorn बनाम शाओमी रेड्मी नोट 3: जानें कौन सा स्मार्टफ़ोन है बेहतर

अभी हाल ही में लॉन्च हुआ  Yu Yunicorn स्मार्टफ़ोन MediaTek Helio P10 प्रोसेसर से लैस. यह दूसरा बजट सेगमेंट का स्मार्टफ़ोन है जो Helio P10 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है. इससे पहले पिछले महीने मिज़ू ने अपना नेस स्मार्टफ़ोन मिज़ू M3 नोट इसी प्रोसेसर के साथ बजट सेगमेंट में लॉन्च किया था. हालाँकि ये दोनों ही स्मार्टफोंस शाओमी के रेड्मी नोट 3 स्मार्टफ़ोन के प्रतिद्वंदी माने जा रहे हैं, और कहा जा रहा है कि ये दोनों रेड्मी नोट 3 को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. 15 हजार की कीमत में शाओमी का रेड्मी नोट 3 स्मार्टफ़ोन वाकई एक शानदार स्मार्टफ़ोन है और इस सेगमेंट में इससे कोई मुकाबला नहीं कर सकता है. इसमें आपको शानदार बैटरी लाइफ के साथ कुछ शानदार स्पेक्स मिल रहे हैं. 

क्वालकॉम के स्नेप ड्रैगन 650 प्रोसेसर से लैस स्मार्टफोंस बाज़ार में बहुत ही शानदार स्मार्टफोंस की श्रेणी में रखे जा रहे हैं और इन्हें काफी बढ़िया भी बताया जा रहा है. इनमें नेक्सस 5X भी शामिल है. हालाँकि हम यहाँ शुरूआत Yu Yunicor से कर रहे हैं. इस स्मार्टफ़ोन की तुलना आप यहाँ शाओमी रेड्मी नोट 3 के साथ देख सकते हैं. आइये जानते हैं कौन सा स्मार्टफ़ोन ज्यादा बेहतर है. यहाँ आप इस शीट के माध्यम से इनके स्पेक्स की तुलना देख सकते हैं.

 Yu YunicornXiaomi Redmi Note 3
SoCMediaTek Helio P10Qualcomm Snapdragon 650
Display Size5.5-inch5.5-inch
Display Resolution1080p1080p
RAM4GB2/3GB
Storage32GB16/32GB
Expandable StorageYesYes
Rear Camera13MP16MP
Front Camera5MP5MP
Battery (mAh)40004000
OSAndroid 5.1Android 5.1

यहाँ आपको बता दें कि स्पेक्स को देखते हुए दोनों ही स्मार्टफोंस एक जैसे ही दिख रहे हैं. तो इन दोनों स्मार्टफोंस पर हमने कुछ बेंचमार्क चलाकर बढ़िया स्मार्टफ़ोन की खोज करने की कोशिश की है. तो आइये जानते हैं बेंचमार्क के हिसाब से इनमें से बढ़िया कौन सा है.

यहाँ आप इन दोनों पर किया गया Antutu टेस्ट और इसका स्कोर देख सकते हैं:

(L to R) Yu Yunicorn, Xiaomi Redmi Note 3

यहाँ आप गीकबेंच का कोर देख सकते हैं: 

(L to R) Yu Yunicorn, Xiaomi Redmi Note 3

दोनों ही स्मार्टफोंस में मेटल बॉडी के साथ 4000mAh क्षमता की बड़ी बैटरी दी गई है. हालाँकि यह एकमात्र ही समानता इन स्मार्टफोंस के बीच नहीं दिखाई देती है. इसके अलावा दिखने में भी एक जैसे ही लगते हैं. इनका डिजाईन भी एक जैसा ही लगता है. इसके अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर की प्लेसमेंट और रियर स्पीकर्स की प्लेसमेंट अलग अलग है. 

Yu Yunicorn (in gold), Xiaomi Redmi Note 3 (in silver)

हालाँकि, अगर आप मिज़ू के M3 नोट और Yu Yunicorn की बात करें तो सामने से देखने पर ये एक जैसे ही लगते हैं. 

Yu Yunicorn (in gold), Meizu M3 Note (in silver)

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India!

View full profile