Digit.in

Phone Tips: बारिश में गीला हो गया फोन? इन ट्रिक्स को आजमाएं, बड़े नुकसान से बच जाएंगे

Phone Tips: बारिश में गीला हो गया फोन? इन ट्रिक्स को आजमाएं, बड़े नुकसान से बच जाएंगे

मानसून का मौसम अपने साथ कई बीमारियां और परेशानियां लेकर आता है, जिनमें से एक आम समस्या है फोन का भीग जाना. इस मौसम में फोन का पानी में गिरना या तेज़ बारिश के कारण भीग जाना एक आम बात हो जाती है. भले ही आजकल के कई मॉडर्न स्मार्टफोन वॉटर-रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आते हैं, लेकिन वो पूरी तरह से वॉटरप्रूफ नहीं होते. ऐसे में अगर आपका फोन भीग जाए, तो कुछ जरूरी और सही कदम उठाकर आप बड़े नुकसान से बच सकते हैं. आइए ऐसे ही कुछ उपाय जानते हैं.

फोन को तुरंत बंद कर दें

जैसे ही आपका फोन पानी के संपर्क में आए, उसे तुरंत बंद कर दें. अगर आप फोन को चालू छोड़ते हैं, तो शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है.

फोन को चार्ज न करें

लोग सबसे आम गलती यह करते हैं कि वो यह चेक करने के लिए फोन को चार्जिंग पर लगा देते हैं कि वह काम कर रहा है या नहीं. लेकिन एक गीले फोन को कभी भी चार्ज पर नहीं लगाना चाहिए.

बाहरी सतह को धीरे से पोंछें

फोन की सतह पर जो भी पानी दिखाई दे रहा हो, उसे किसी मुलायम और सूखे कपड़े या टिशू पेपर से धीरे-धीरे साफ करें. फोन को जोर-जोर से हिलाने से बचें, क्योंकि इससे पानी अंदर जा सकता है.

कच्चे चावल के कंटेनर में रखें फोन

फोन को एक एयरटाइट कंटेनर में रखें जिसमें कच्चा चावल भरा हो. चावल एक प्राकृतिक नमी सोखने वाला पदार्थ है. फोन को कम से कम 24 से 48 घंटे तक चावल में डूबा रहने दें ताकि वह पूरी तरह सूख जाए.

सिलिका जेल पैकेट का इस्तेमाल करें

अगर आपके पास सिलिका जेल के पैकेट उपलब्ध हों, तो चावल की बजाय इनका इस्तेमाल करें. सिलिका जेल नमी को सोखने में चावल से भी ज्यादा असरदार होता है.

बैटरी निकाल दें

अगर संभव हो तो फोन में से बैटरी निकाल दें, क्योंकि इससे फोन और तेज़ी से सूखेगा और संभावित डैमेज को भी रोकेगा.

हवा में सुखाएं

गीले फोन को किसी ठंडी और सूखी जगह पर रख कर उसे हवा में प्राकृतिक रूप से सूखने दें. बेहतर होगा अगर पोर्ट्स नीचे की तरफ रहें.

SIM और SD कार्ड्स निकालें

इसके अलावा कुछ अन्य छोटे-मोटे उपाय भी किए जा सकते हैं जैसे कि SIM और SD कार्ड को निकालकर उन्हें अलग-अलग सुखाना.

प्रोफेशनल्स की मदद लें

अगर फोन बुरी तरह डैमेज हो गया है और ठीक से काम नहीं कर रहा, तो उसे किसी अच्छी फोन रिपेयर सर्विस को दिखाएं.

मानसून में फोन को भीगने से बचाना तो जरूरी है ही, लेकिन अगर वह गलती से भीग जाए, तो ऊपर दिए गए आसान उपायों से आप उसे खराब होने से बचा सकते हैं.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles