Digit.in

पाकिस्तानियों का सस्ता जुगाड़! 700 रुपये वाला फ्लिप फोन वायरल, देखकर छूट जाएगी हंसी, डिजाइन बना चर्चा का विषय

पाकिस्तानियों का सस्ता जुगाड़! 700 रुपये वाला फ्लिप फोन वायरल, देखकर छूट जाएगी हंसी, डिजाइन बना चर्चा का विषय

फोन का क्रेज तो पूरी दुनिया में है. कई लोग बिना फोन के एक भी मिनट रह नहीं सकते हैं. लेकिन. अब एक फोन X (ट्विटर) पर वायरल हो रहा है. इस फोन की खासियत जान कर लोग आश्चर्य में पड़ जा रहे हैं. पाकिस्तान में इस फोन की डिमांड भी काफी ज्यादा है. आइए, आपको इस वायरल फ्लिप फोन के बारे में सबकुछ बताते हैं.

700 रुपये है कीमत

पाकिस्तान में एक बेहद सस्ता फ्लिप फोन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस फोन की कीमत 8 डॉलर यानी करीब 2,200 पाकिस्तानी रुपये बताई जा रही है. भारत में यह कीमत लगभग 700 रुपये होती है. माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर सोहैल अबिद नाम के एक यूजर ने इसका एक वीडियो शेयर किया है.

जिसके बाद यह डिवाइस चर्चा का विषय बन गया है. X पर इस वीडियो को अब तक सवा दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. ट्वीट के मुताबिक, यह एक फ्लिप-स्टाइल मोबाइल फोन है जो बंद होने की स्थिति में स्मार्टवॉच जैसा डिस्प्ले दिखाता है. इसके आगे केवल एक SOS (इमरजेंसी) का बटन दिया गया है.

वहीं फोन को खोलने पर यह एक सामान्य फोन की तरह काम करता है. डिजाइन के मामले में यह फोन पुराने क्लैमशेल फोन और आधुनिक फोल्डेबल डिवाइसेज का सस्ता मिक्स्चर नजर आता है. हालांकि, यह स्मार्टफोन नहीं है. एक फीचर फोन है. जिसमें FM Radio जैसे बेसिक फीचर्स दिए गए हैं.

देखें वीडियो

वीडियो देखकर समझ में आ रहा है कि फोन किसी मोबाइल शॉप में बनाया गया है. फोन के बैकग्राउंड में कई और इस तरह के फोन रखे हुए हैं. जिनका नाम डिब्बे पर XFlip लिखा हुआ है. हालांकि, इस फोन के ब्रांड नेम, ऑपरेटिंग सिस्टम, कैमरा, प्रोसेसर और स्टोरेज जैसी जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं.

वीडियो देखकर यह भी साफ नहीं है कि यह फोन किसी लोकल मार्केट के लिए बना फीचर-फोन है या फिर सीमित फीचर्स के साथ आता है. टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फोन हाई-एंड फोल्डेबल डिवाइस का विकल्प नहीं है, बल्कि यह उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो बेहद कम बजट में अलग डिजाइन और बेसिक इस्तेमाल चाहते हैं.

फिलहाल यह फोन केवल सोशल मीडिया पोस्ट तक सीमित है और इसकी आधिकारिक उपलब्धता को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है. यानी हो सकता है कि लोकल मार्केट में यह फोन उपलब्ध हो. ऊपर आप फोन के वीडियो को देख सकते हैं. आप इस फोन को लेकर क्या सोचते हैं हमें जरूर बताइए.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile