T20 World Cup 2026: India vs Pak मैच कैसे और कहां देखें लाइव? जानें हर एक डिटेल

T20 World Cup 2026: India vs Pak मैच कैसे और कहां देखें लाइव? जानें हर एक डिटेल

T20 World Cup का रोमांच अपने चरम पर है और लाइव मैच देखने का उत्साह हर क्रिकेट लवर के दिल में साफ नजर आता है। भारत में तो वर्ल्ड कप किसी त्योहार से कम नहीं होता। अब, लंबे समय के बाद 15 फरवरी को फाइनली India vs Pakistan का मैच होने वाला है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हालांकि, इन मुकाबलों को घर बैठे लाइव देखने के लिए JioHotstar सब्सक्रिप्शन जरूरी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

India vs Pak मैच कैसे देखें लाइव?

अगर आप सोच रहे हैं कि इसके लिए अलग से पैसे खर्च करने पड़ेंगे, तो बता दें कि कुछ चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स के साथ यह सब्सक्रिप्शन मुफ्त में भी मिल सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही बेहतरीन प्रीपेड प्लान्स के बारे में, जिनके जरिए आप टी20 वर्ल्ड कप में India vs Pak मैच का आनंद लाइव उठा सकते हैं।

कई सारे OTT एक्सेस वाले Jio प्लान

Jio के मल्टी OTT प्लान्स की बात करें तो ये खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए हैं जो सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कंटेंट देखना पसंद करते हैं। जियो के ये प्लान्स 445 रुपये से शुरू होते हैं। इस प्लान में JioHotstar के साथ-साथ Zee5, Lionsgate Play, Sony LIV समेत कई अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा यूज़र्स को रोजाना 2GB 4G डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा एक्सेस, प्रतिदिन 100 एसएमएस और 18 महीनों के लिए Google Gemini Pro प्लान मुफ्त में दिया जाता है। यानी यह प्लान सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट और डेटा बेनिफिट्स के लिहाज से भी काफी फायदेमंद है।

JioHotstar एक्सेस वाले Airtel प्लान

अगर आप Airtel यूज़र हैं तो भी आपके लिए अच्छे विकल्प मौजूद हैं। एयरटेल का 398 रुपये वाला प्रीपेड प्लान एक महीने के लिए JioHotstar सब्सक्रिप्शन देता है। वहीं 1,029 रुपये और 3,999 रुपये के प्रीपेड प्लान में यह सब्सक्रिप्शन ज्यादा समय के लिए मिलता है। 1,029 रुपये वाले प्लान में तीन महीने का JioHotstar एक्सेस दिया जाता है, जबकि 3,999 रुपये के प्लान में पूरे एक साल का सब्सक्रिप्शन शामिल है। 398 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और 28 दिनों की वैलिडिटी भी मिलती है, जिससे यह प्लान क्रिकेट फैन्स के लिए किफायती विकल्प बन जाता है।

JioHotstar एक्सेस वाले Vi प्लान

Vi यानी Vodafone Idea भी अपने ग्राहकों को JioHotstar सब्सक्रिप्शन के साथ प्रीपेड प्लान्स उपलब्ध करा रहा है। कंपनी के कुछ बेसिक प्लान्स 101 रुपये से शुरू होते हैं और 248 रुपये तक जाते हैं, जिनमें अतिरिक्त डेटा के साथ JioHotstar का एक्सेस दिया जाता है। इसके अलावा 299 रुपये और 499 रुपये के प्रीपेड पैक्स में भी डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ मुफ्त JioHotstar सब्सक्रिप्शन शामिल है।

अगर आप टी20 वर्ल्ड कप के हर मैच को लाइव देखना चाहते हैं, तो अलग से ओटीटी सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है। जियो, एयरटेल और वीआई के ये चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स आपको डेटा, कॉलिंग और अन्य फायदे देने के साथ-साथ JioHotstar का एक्सेस भी उपलब्ध कराते हैं, जिससे क्रिकेट का मजा बिना रुकावट लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Euphoria OTT Release Update: ‘धुरंधर’ वाली ‘यलीना’ की सोशल क्राइम ड्रामा फिल्म कब देख सकेंगे ऑनलाइन?

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo