Euphoria OTT Release Update: ‘धुरंधर’ वाली ‘यलीना’ की सोशल क्राइम ड्रामा फिल्म कब देख सकेंगे ऑनलाइन?

Euphoria OTT Release Update: ‘धुरंधर’ वाली ‘यलीना’ की सोशल क्राइम ड्रामा फिल्म कब देख सकेंगे ऑनलाइन?

फिल्ममेकर गुणशेखर की तेलुगु-तमिल फिल्म ‘यूफोरिया’ 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म आज की युवा पीढ़ी की सच्चाइयों को बड़े पर्दे पर पेश करती है। मॉडर्न कल्चर पर बनी इस कहानी में ड्रग्स, अपराध और नैतिक द्वंद्व जैसे गंभीर मुद्दों को दिखाया गया है। रिलीज के बाद से ही इसके ओटीटी प्रीमियर को लेकर चर्चाएं तेज हैं, लेकिन निर्देशक ने साफ कर दिया है कि फिलहाल फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नहीं आएगी। फिल्म में धुरंधर फेम एक्ट्रेस सारा अर्जुन भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या ‘Euphoria’ ओटीटी पर रिलीज होगी?

एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान गुणशेखर ने स्पष्ट कहा कि ‘यूफोरिया’ जल्दी किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं होगी। उनका कहना है कि इस फिल्म की परिकल्पना पूरी तरह से थिएटर अनुभव को ध्यान में रखकर की गई है। उन्होंने दर्शकों से आग्रह किया कि जो लोग डिजिटल रिलीज का इंतजार करते हैं, वे इस फिल्म को बड़े पर्दे पर ही देखें।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक ने कहा कि ‘यूफोरिया’ को खास तौर पर सिनेमाघरों के दर्शकों के लिए बनाया गया है और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए फिल्म को उसी स्तर पर प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने यह भी माना कि आजकल कई लोग थिएटर जाने की बजाय ओटीटी पर फिल्म देखने का इंतजार करते हैं, लेकिन इस मामले में ऐसा न करने की अपील की। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक ने कहा कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगा।

‘यूफोरिया’ की कहानी

फिल्म की कहानी एक प्रतिभाशाली टीनेज लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार सारा अर्जुन ने निभाया है। वह सिविल सर्विस में जाने का सपना देखती है, लेकिन एक पार्टी के बाद वह नशे की लत में फंस जाती है और उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। वहीं, भूमिका चावला एक ऐसी मां की भूमिका में हैं, जो अपने बेटे को नशे की गिरफ्त में जाता देख बेबस हो जाती है।

फिल्म में महिलाओं के खिलाफ हिंसा, बाल संरक्षण कानून और युवाओं में बढ़ती ड्रग्स की समस्या जैसे संवेदनशील विषयों को उठाया गया है। यह कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है।

‘यूफोरिया’ की स्टार कास्ट

स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में सारा अर्जुन, भूमिका चावला, गौतम वासुदेव मेनन, नासर, रोहित और विग्नेश गविरेड्डी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

‘यूफोरिया’ को सेंसर बोर्ड से ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है और इसकी रनटाइम लगभग 2 घंटे 30 मिनट है। फिल्म 6 फरवरी 2026 से सिनेमाघरों में टेलीकास्ट हो रही है और फिलहाल थिएटर में चल रही है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: 11 फरवरी को 7500 रुपये टूटी चांदी, सोना महंगा हुआ या सस्ता? जानें ताज़ा भाव

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo