हो गया कन्फर्म! इस दिन होगा Samsung का बड़ा इवेंट, Galaxy S26 सीरीज की होगी एंट्री, जानें कैसे और कहां देखें
Samsung की अगली फ्लैगशिप लाइनअप का इंतजार अब खत्म होने वाला है. Samsung ने Galaxy S26 Series की लॉन्च तारीख की पुष्टि कर दी है. इस बार कंपनी का फोकस साफ तौर पर AI पर है और नए स्मार्टफोन्स को अगली पीढ़ी का AI फोन बताया जा रहा है. कंपनी के इस इवेंट में Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra तीनों मॉडल Galaxy AI फीचर्स के साथ पेश किए जाएंगे.
Survey25 फरवरी को होगा Samsung Galaxy Unpacked इवेंट
Samsung Galaxy Unpacked इवेंट 25 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा. भारतीय समय के अनुसार यह इवेंट रात 11:30 बजे शुरू होगा. यूजर्स इस इवेंट को Samsung के आधिकारिक YouTube चैनल और कंपनी की वेबसाइट पर लाइव देख सकेंगे. इसी इवेंट में Galaxy S26 सीरीज के साथ Galaxy Buds 4 लाइनअप भी पेश की जाएगी. Samsung ने प्री बुकिंग भी शुरू कर दी है. इच्छुक ग्राहक 999 रुपये देकर अगला Galaxy फोन प्री बुक कर सकते हैं. इसके साथ 2,699 रुपये से ज्यादा का वाउचर मिलने का वादा कंपनी की तरफ से किया जा रहा है.
Galaxy S26 सीरीज की संभावित कीमत
लॉन्च से पहले ही बाजार में कीमत को लेकर कई लीक सामने आ चुकी हैं. माना जा रहा है कि इस बार कीमत में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार Galaxy S26 Ultra का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट लगभग 1,34,999 रुपये में लॉन्च हो सकता है. वहीं Galaxy S26 Plus के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत करीब 1,05,999 रुपये बताई जा रही है.
स्टैंडर्ड मॉडल की बात करें तो Galaxy S26 का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट लगभग 85,999 रुपये में पेश किया जा सकता है. हालांकि ये सभी कीमतें फिलहाल लीक और अफवाहों पर आधारित हैं. आधिकारिक घोषणा के बाद ही सटीक जानकारी सामने आएगी.
AI फीचर्स पर रहेगा खास जोर
Samsung इस बार Galaxy S26 सीरीज को अगली पीढ़ी का AI स्मार्टफोन बताकर पेश कर रहा है. उम्मीद है कि इसमें एडवांस Galaxy AI फीचर्स, बेहतर ऑन डिवाइस प्रोसेसिंग और स्मार्ट कैमरा टूल्स देखने को मिलेंगे. कंपनी का लक्ष्य है कि यूजर्स को ज्यादा पर्सनल और स्मार्ट अनुभव मिले. फिलहाल टेक जगत की नजर 25 फरवरी के Unpacked इवेंट पर टिकी है, जहां इन सभी दावों और लीक पर आधिकारिक मुहर लगेगी.
यह भी पढ़ें: साल 2026 में Jio के सबसे सस्ते 5G प्लान्स, दाम 200 रुपये से भी कम, रिचार्ज करने से पहले जान लें सारी डिटेल्स
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile