साल 2026 में Jio के सबसे सस्ते 5G प्लान्स, दाम 200 रुपये से भी कम, रिचार्ज करने से पहले जान लें सारी डिटेल्स
Reliance Jio के साथ आप 5G की तूफानी स्पीड का मजा ले सकते हैं. कंपनी के पास हर जरूरत के लिए कई प्लान्स मौजूद हैं. ऐसे में आप अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान ले सकते हैं. हालांकि, कंपनी अफोर्डेबल कीमत पर भी प्लान को उपलब्ध करवाती है. जिसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं है. Jio के दो ऐसे ‘छोटा पैकेट, बड़ा धमाका’ वाले प्लान हैं, जो हर आम आदमी की जेब में फिट बैठते हैं और अनलिमिटेड 5G का एक्सेस देते हैं.
Surveyसफर और 5G का मजा
Reliance Jio भारत का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर, ग्राहकों के लिए कई किफायती 5G रिचार्ज प्लान पेश करता है. Jio के पास देश में सबसे अच्छा 5G कवरेज है. खासतौर पर यदि आप यात्रा कर रहे हैं और चलते-फिरते 5G चाहते हैं तो रिलायंस Jio से बेहतर कोई विकल्प नहीं है.
टेलीकॉम कंपनी ने 2024 में घोषणा की थी कि वह केवल उन प्लान्स के साथ 5G की पेशकश करेगा जो 2GB डेली डेटा और उससे अधिक के साथ आते हैं. आज, हम Jio के दो किफायती 5G प्लान्स पर नज़र डालेंगे, जिनकी कीमत इस तरह तय की गई है कि हर कोई टेल्को के 5G नेटवर्क का स्वाद ले सके.
Jio का 198 रुपये वाला प्रीपेड प्लान (सबसे सस्ता 5G)
यह Jio का सबसे किफायती 5G प्लान है. इस प्रीपेड प्लान की सर्विस वैलिडिटी 14 दिन है. इसमें 2GB डेली डेटा मिलता है. FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) डेटा की खपत के बाद, स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है. टेल्को इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा प्रदान करता है. साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस.
Jio का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान (महीने भर की छुट्टी)
Jio का 349 रुपये का प्रीपेड प्लान टेल्को का एक और किफायती 5G विकल्प है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है. इस प्लान के साथ भी यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 एसएमएस/दिन और 2GB डेली डेटा मिलता है. इस प्लान के साथ भी अनलिमिटेड 5G डेटा बंडल किया गया है. FUP डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 64 Kbps हो जाती है.
क्यों खास है जियो?
Jio के 5G के बारे में अच्छी बात यह है कि यूजर्स को वास्तव में अनलिमिटेड डेटा (Truly Unlimited Data) मिलता है. टेलीकॉम ऑपरेटर ने Opensignal का बेस्ट 5G कवरेज अवार्ड जीता है और इसे सालों से लगातार जीत रहा है. यहां तक कि 4G कवरेज के लिए भी, Jio वर्षों से सर्वश्रेष्ठ ऑपरेटर का पुरस्कार जीत रहा है.
अभी रिचार्ज करने के लिए यहां पर क्लिक करें.
यह भी पढ़ें: दवाई से लेकर एयरपोर्ट की लाइनें तक, ये सरकारी ऐप आपके के काम को बना देंगे आसान, हर किसी के मोबाइल होने चाहिए इंस्टॉल
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
