Compared: यू यूटोपिया Vs वनप्लस 2
यू यूटोपिया और वनप्लस 2 की कीमत बराबर है, दोनों की स्पेसिफिकेशन भी एक जैसी ही है. इसलिए दोनों में से किसी एक को चुनना एक बड़ा ही मुश्किल फैसला है. इसलिए ही हम यहाँ आपकी मदद करने के लिए दोनों स्मार्टफोंस की तुलना कर रहे हैं.

दो ऐसे स्मार्टफोंस जिनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन एक जैसी हो, उनकी तुलना करना बहुत ही मुश्किल काम है. यू यूटोपिया औरवनप्लस 2 स्मार्टफोंस के कारण ऐसी ही मुश्किल भारतीय ग्राहकों को हो रही है. यू यूटोपिया को अभी हाल ही में भारतीय बाज़ार में पेश किया गया है. यू यूटोपिया में भी वनप्लस 2 की तरह ही स्नेपड्रैगन 810 प्रोसेसर और इसकी कीमत Rs. 24, 999 है, और दोनों स्मार्टफोंस में से किस स्मार्टफ़ोन को चुने ये एक बड़ी समस्या है.
चलिए हम यहाँ आपकी मदद करते हैं, हम यहाँ इन दोनों स्मार्टफ़ोन की लुक, साइज़ और वजन की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि हमारी तुलना इन दोनों स्मार्टफोंस के कैमरे और परफॉरमेंस पर आधारित है. जिसके आधार पर ही आप में से ज्यादातर लोग किसी स्मार्टफ़ोन को खरीदने का फैसला करते हैं.
परफॉरमेंस
यू यूटोपिया स्मार्टफ़ोन की परफॉरमेंस के बारे में अगर बात करें तो इस स्मार्टफ़ोन के सॉफ्टवेयर को ठीक से ऑप्टीमाइज़्ड नहीं किया गया है. इसी वजह से भी ये स्मार्टफ़ोन वनप्लस 2 से पीछे रह जाता है. हालाँकि दोनों ही स्मार्टफोंस आपके डेली के कामों को बड़े ही आराम से निपटा सकते हैं. वैसे दोनों ही स्मार्टफ़ोन के सॉफ्टवेयर में काफी कमियां हैं, लेकिन यू यूटोपिया में ज्यादा ही हैं. गेमिंग के दौरान दोनों स्मार्टफोंस में अंतर साफ दिखाई पड़ता है. इसी वजह से वनप्लस 2 इस स्मार्टफ़ोन से आगे निकल जाता है. वनप्लस 2 का सॉफ्टवेयर ठीक से ऑप्टीमाइज़्ड किया गया है साथ ही इसकी GPU परफॉरमेंस भी बहुत अच्छी है. नीचे दिए गए बेंचमार्क्स में ये अंतर साफ़ देखा जा सकता है.
कैमरा
चलिए अब इन दोनों स्मार्टफोंस के कैमरे के बारे में बात करते हैं. हमने दोनों स्मार्टफोंस से ली गई तस्वीरों को एक साथ रखा और देखा की आखिर कौन-से कैमरे से ली गई तस्वीरें ज्यादा अच्छी हैं.
हमारे इस टेस्ट में वनप्लस 2 विजेता बन कर सामने आया है. बहुत ही आराम से वनप्लस 2 इस टेस्ट में यूटोपिया से आगे रहा. कम रोशनी में भी वनप्लस 2 से ली गई तस्वीरें काफी अच्छी हैं. वनप्लस 2 का फोकस भी बहुत तेज़ है.
आपको किसे चुनना चाहिए?
वनप्लस 2 स्मार्टफ़ोन हमारे अनुसार यू यूटोपिया से ज्यादा अच्छा है. वनप्लस 2 की परफॉरमेंस यू यूटोपिया स्मार्टफ़ोन से अच्छी है. वनप्लस 2 का कैमरा भी यूटोपिया के कैमरे से ज्यादा अच्छा है. Rs. 24,999 की कीमत के हिसाब से वनप्लस 2 हमारे हिसाब से ज्यादा बढ़िया स्मार्टफ़ोन है. बस यूटोपिया की डिस्प्ले ज्यादा शार्प है.








