Digit.in

Amazon Great Freedom Festival 2025 Sale का खुला पिटारा.. प्राइम मेंबर्स के लिए बरसे शानदार ऑफर, बेहिसाब गिरीं स्मार्टफोन्स की कीमतें

Amazon Great Freedom Festival 2025 Sale का खुला पिटारा.. प्राइम मेंबर्स के लिए बरसे शानदार ऑफर, बेहिसाब गिरीं स्मार्टफोन्स की कीमतें

Amazon Great Freedom Festival 2025 Sale एक्सक्लूसिव तौर पर प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हो गई है, जिसमें ग्राहकों को ढेरों टेक प्रोडक्ट्स पर बेहतरीन एक्सक्लूसिव डिस्काउंट्स और ऑफर्स दिए जा रहे हैं. ध्यान दें कि फिलहाल इन डील्स का फायदा केवल प्राइम मेंबर्स उठा सकते हैं, हालांकि, अभी से 12 घंटे बाद यानी 31 जुलाई, दोपहर 12 बजे से यह सेल सभी ग्राहकों के लिए लाइव हो जाएगी.

बात करें कुछ कॉमन बैंक ऑफर्स की तो यहां ग्राहकों को सभी प्रोडक्ट्स पर SBI क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन के जरिये 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा. साथ ही प्लेटफॉर्म पर एक्सचेंज ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI जैसे विकल्प भी मौजूद हैं.

अगर आप एक नया बजट या मिड-रेंज फोन लेने के लिए किसी बड़ी सेल या ऑफर का इंतज़ार कर रहे थे, तो अब आपका इंतज़ार खत्म होता है. इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही 5 स्मार्टफोन्स की डील्स बताने वाले हैं जो स्पेक्स और फीचर्स के मामले में भी एकदम टॉप नॉच हैं और इस समय अमेज़न सेल में बेहद सस्ते भी मिल रहे हैं. तो चलिए शुरू करते हैं!

इस समय यह रियलमी स्मार्टफोन अमेज़न पर 19,998 रुपए में लिस्टेड है. इस पर 2000 रुपए का कूपन डिस्काउंट लगाने के बाद यह आपको सिर्फ 17,998 रुपए का पड़ेगा. यह प्राइस 8GB+128GB वेरिएंट के लिए है. नारज़ो 80 प्रो सेगमेंट के पहले मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 चिपसेट से लैस है और इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है.

सैमसंग गैलेक्सी M36 का 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इस समय 17,499 रुपए की कीमत पर मिल रहा है. अन्य ऑफर्स के जरिए इसकी कीमत और कम की जा सकती है. फोन में 50MP OIS ट्रिपल कैमरा, 6.7-इंच sAMOLED डिस्प्ले और तीन कलर ऑप्शन्स मिलते हैं.

लावा अग्नि 3 को इस सेल के दौरान 16,999 रुपए में लिस्ट किया गया है. इस फोन पर 1699 रुपए तक के बैंक डिस्काउंट और तगड़ी एक्सचेंज डील का भी फायदा उठाया जा सकता है. इस फोन की खासियत है कि यह भारत का पहला डुअल डिस्प्ले फोन है. ध्यान दें कि यह डील 8GB + 128GB और बिना चार्जर वाले वेरिएंट के लिए है.

वनप्लस नॉर्ड सीई4 लाइट को अभी अमेज़न ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल 2025 से 17,996 रुपए की शुरुआती में खरीदा जा सकता है. यहां 2000 रुपए का बढ़िया बैंक ऑफर भी चल रहा है. यह फोन तीन रंगों में आता है. इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है.

लिस्ट का आखिरी फोन आईकू Z10R हाल ही में लॉन्च हुआ है. अमेज़न की फ्रीडम सेल में यह 19,499 रुपए में खरीदने के लिए उपलब्ध है. यहां भी बैंक ऑफर 2000 रुपए तक का है. यह प्राइस 8GB+128GB का है और फोन दो कलर्स में मिलेगा. इस फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा और क्वाड कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles