Silver-Gold Rate Today (10 फरवरी): काफी समय तक दबाव में रहने के बाद अब चांदी के भावों (आज का चांदी का भाव, aaj ka chandi ka bhav) में दोबारा तेज़ी देखने को मिल रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में ज़ोरदार उछाल आया है। पिछले बंद भाव 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम से यह 17,000 रुपये यानी करीब 6.66 प्रतिशत बढ़कर 2,72,000 रुपये प्रति किलो (सभी करों सहित) पर पहुंच गई है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव (silver jewellery rates) भी मजबूत होकर 2,62,745 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। इससे पहले 29 जनवरी को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का ऐतिहासिक उच्च स्तर छुआ था।
Surveyअन्य सूत्रों के अनुसार आज चांदी का भाव
वैश्विक बाजार की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर चांदी (आज का चांदी का भाव, aaj ka chandi ka bhav) की कीमत बढ़कर 80.21 डॉलर प्रति औंस हो गई है। उधर गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार, आज चांदी के दाम में 15,000 रुपये की तेजी आई और यह 3,00,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि पिछले कारोबारी दिन इसका भाव 2,85,000 रुपये प्रति किलो था। इससे पहले भी 29 जनवरी को चांदी 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच चुकी है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,53,665 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।
बीते दिन चांदी का भाव
पिछले कारोबारी सत्र के दौरान चांदी के भाव (आज का चांदी का भाव, aaj ka chandi ka bhav) में यह तेजी मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकेतों और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते देखने को मिली। सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में 6 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल आया और यह 2.72 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। स्थानीय बाजार से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को 2,55,000 रुपये प्रति किलो के बंद भाव के मुकाबले इसमें 17,000 रुपये यानी 6.66 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी मजबूत रही, जहां हाजिर भाव 2.19 डॉलर या 2.81 प्रतिशत बढ़कर 80.21 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
सोने के दामों में भी उछाल
| कैरेट | सुबह का भाव | दोपहर का भाव |
| 24 | 154876 रुपये (10 ग्राम) | 155700 रुपये (10 ग्राम) |
| 23 | 154256 रुपये (10 ग्राम) | 155077 रुपये (10 ग्राम) |
| 22 | 141866 रुपये (10 ग्राम) | 142621 रुपये (10 ग्राम) |
| 18 | 116157 रुपये (10 ग्राम) | 116775 रुपये (10 ग्राम) |
| 14 | 90603 रुपये (10 ग्राम) | 91085 रुपये (10 ग्राम) |
इसी बीच सोने की कीमतों (आज का सोने का भाव, aaj ka sone ka bhav) में भी लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,58,070 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया है, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। MCX पर सोने का वायदा भाव भी चढ़कर 1,58,394 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि इससे पहले यह 1,55,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत करीब एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,012.94 डॉलर प्रति औंस हो गई। गुडरिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव (gold jewellery rates) 1,58,070 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं IBJA के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार सुबह तक सोने की कीमत 1,54,876 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
यह भी पढ़ें: Mirzapur Season 4: कालीन भैया की गद्दी पर धाक जमाएंगे गुड्डू भैया? देखें अब तक की सभी अहम जानकारियां
Faiza
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile