अब सर्टिफिकेट नहीं होंगे गुम, एक क्लिक में मिलेगा पूरा लेखा-जोखा, क्या आपने बनवाई ये फ्यूचर सिक्योर करने वाली आईडी?
सरकार ने शिक्षा क्षेत्र को मॉडर्न और ट्रांसपेरेंट बनाने के लिए APAAR ID की शुरुआत की है।
APAAR का फुल फॉर्म ‘ऑटोमेटेड पर्मानेंट अकैडमिक अकाउंट रजिस्ट्री’ है।
APAAR ID के लिए सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं।
डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए, भारत सरकार ने शिक्षा क्षेत्र को मॉडर्न और ट्रांसपेरेंट बनाने के लिए APAAR ID की शुरुआत की है। यह आईडी हर छात्र को दी जाने वाली एक यूनिक डिजिटल पहचान है, जो उनकी संपूर्ण शिक्षा से जुड़ी जानकारी को एक जगह सुरक्षित रखती है।
SurveyAPAAR का फुल फॉर्म ‘ऑटोमेटेड पर्मानेंट अकैडमिक अकाउंट रजिस्ट्री’ है। यह एक तरह का डिजिटल अकाउंट होता है जिसे ‘अकैडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC) के तहत विकसित किया गया है। इसमें छात्र की शैक्षणिक यात्रा जैसे स्कूल/कॉलेज में दाखिला, पास की गई कक्षाएं, कोर्स क्रेडिट, प्रमाणपत्र और डिग्रियों की पूरी जानकारी डिजिटल रूप में स्टोर होती है।
APAAR ID के फायदे क्या हैं?
APAAR ID का मुख्य उद्देश्य छात्रों के शैक्षणिक डेटा को डिजिटल और सुरक्षित बनाना है। इसके कई अहम लाभ हैं:
- छात्र का शैक्षणिक रिकॉर्ड हमेशा सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध रहता है।
- एक संस्थान से दूसरे में ट्रांसफर होने पर डॉक्युमेंटेशन आसान हो जाता है।
- सर्टिफिकेट्स की सेफ्टी रहती है और फर्जीवाड़े से बचाव होता है।
- राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों की शैक्षणिक प्रगति को ट्रैक करना संभव होता है।
APAAR ID कैसे बनाएं? (ऑनलाइन प्रक्रिया)
अगर आप APAAR ID बनवाना चाहते हैं तो इसकी प्रक्रिया आसान है:
- सबसे पहले छात्र को अपने स्कूल से संपर्क करना होगा।
- स्कूल द्वारा छात्र की जानकारी जैसे नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और क्लास को UDISE+ पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा।
- इसके बाद छात्र को DigiLocker में अपने आधार नंबर से लॉग इन करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद वहां APAAR ID का विकल्प मिलेगा, जिसे चुनकर अनुमति देनी होगी।
- कुछ सेकंड में APAAR ID बनकर तैयार हो जाएगी और यह आपके डिजिलॉकर में सेव हो जाएगी।
कौन कर सकता है अप्लाई?
APAAR ID के लिए सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कॉलेज, विश्वविद्यालय और स्किल डेवलपमेंट कोर्स करने वाले छात्र भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ध्यान दें, अगर छात्र की उम्र 18 साल से कम है, तो APAAR ID बनाने के लिए माता-पिता या अभिभावक की सहमति आवश्यक होगी।
यह भी पढ़ें: OTT सब्सक्रिप्शन का झमेला खत्म! बस एक रिचार्ज और सालभर JioHotstar-Prime फ्री, डेटा-कॉलिंग की भी भरमार!
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile