Digit.in

AC खरीदने का है प्लान? ये हैं भारत के टॉप ब्रांड्स, खरीदने से पहले जान लें खासियत, वर्ना बाद में पड़ सकता है पछताना!

AC खरीदने का है प्लान? ये हैं भारत के टॉप ब्रांड्स, खरीदने से पहले जान लें खासियत, वर्ना बाद में पड़ सकता है पछताना!

अभी गर्मी का मौसम शुरू हो गया है. देश के कई हिस्सों में गर्मी काफी ज्यादा पड़ रही है. ऐसे एयर कंडीशनर (AC) का होना काफी जरूरी है. यह अब केवल ठंडा रखने के लिए नहीं बल्कि गर्मी के तापमान को देखते हुए जरूरी प्रोडक्ट बन गया है. लेकिन, नया AC खरीदने से पहले आपको सही ब्रांड को सेलेक्ट करना काफी जरूरी है. वर्ना बाद में काफी परेशानी आ सकती है.

AC में सही ब्रांड चुनने आपकी प्रॉयोरिटी इसलिए भी होनी चाहिए क्योंकि यह इनवेस्टमेंट लंबे समय रहती है. इस वजह से AC का ऐसा ब्रांड सेलेक्ट करना जरूरी है जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, मजबूत बिल्ड, शानदार सर्विस और एनर्जी एफिशिएंट हो. टॉप ब्रांड्स अब इको-फ्रेंडली रेफ्रिजरेंट, स्मार्ट AI मोड्स और सेल्फ-क्लीनिंग फीचर्स के साथ आने लगे हैं.

जबकि इनवर्टर टेक, कॉपर कंडेंसर और स्मार्ट सेंसर्स जैसे फीचर्स ठंडक के साथ बिजली बचाते हैं. साथ ही बड़े ब्रांड्स लंबी वॉरंटी, सर्विस नेटवर्क और फ्यूचर-रेडी फीचर्स देते हैं. आइए आपको बताते हैं कौन-सा एसी ब्रांड आपके लिए सही रहेगा.

कौन सा साइज और ब्रांड रहेगा सही?

अगर आपके कमरे का साइज छोटा है तो आप 1 Ton 5 Star Inverter AC खरीद सकते हैं. इसके लिए आप सैमसंग के अलावा Panasonic या LG ब्रांड के साथ जा सकते हैं. ये एसी छोटे, स्मार्ट और एनर्जी सेविंग होते हैं. अपार्टमेंट या सिंगल रूम के लिए ये परफैक्ट होते हैं.

जबकि मीडियम कमरों के लिए आपको 1.5 Ton 5 Star AC को सेलेक्ट करना चाहिए. आप इस कैटेगरी में Panasonic के अलावा Lloyd, Daikin, Voltas जै से ब्रांड्स के साथ जा सकते हैं. इन एसी में हवा को साफ करने के लिए PM 0.1 फिल्टर भी लगा होता है.

भारत के टॉप AC ब्रांड्स

हर ब्रांड का अपना जलवा है. आपको ब्रांड अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सेलेक्ट करना होगा. यहां पर आपको टॉप AC ब्रांड्स और उनके फीचर्स के बारे में बता रहे हैं.

  • Samsung: AI, वॉयस असिस्टेंट और टर्बो कूलिंग. कॉपर एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर के साथ.
  • LG: डुअल इनवर्टर टेक, AI कन्वर्टिबल कूलिंग और कम शोर वाला. एनर्जी एफिशिएंट और कम्फर्ट का मजबूत मेल.
  • Voltas: सस्ता और असरदार. 4-मोड कन्वर्टिबल और फटाफट इंस्टॉलेशन—बजट यूजर्स के लिए शानदार.
  • Panasonic: AI स्मार्ट ACs, Alexa-Google वॉयस कंट्रोल. स्मार्ट होम और क्लीन एयर के लिए बेस्ट.
  • Daikin: साइलेंट ऑपरेशन, Dew Clean टेक, और 3D एयरफ्लो. लंबी उम्र, कम देखभाल.
  • Lloyd: Golden Fin टेक, टर्बो कूल, और आसान मेंटेनेंस. बजट में दमदार परफॉर्मेंस.
Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles