Digit.in

इस हफ्ते रिलीज़ होने वाली हैं ये फिल्में और वेब सीरीज़, देखें कौन-सी आपको आ सकती है पसंद

Highlights

एटरनल्स इस हफ्ते हो रही है रिलीज़

Netflix पर इस हफ्ते देख सकेंगे द हाउस

वूट पर इस हफ्ते आएगी रंजिश ही सही

इस हफ्ते रिलीज़ होने वाली हैं ये फिल्में और वेब सीरीज़, देखें कौन-सी आपको आ सकती है पसंद

देश में कोरोना (Corona) का संक्रमण एक बार फिर बढ़ रहा है और लोग घरों से ही काम और अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में घर बैठे एंटर्टेंमेंट के लिए OTT प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और वेब सीरीज़ रिलीज़ होती रहती हैं जो मनोरंजन में मदद करती हैं। आज हम इस हफ्ते रिलीज़ होने वाली कुछ बढ़िया फिल्मों व वेब सीरीज़ का ज़िक्र कर रहे हैं जो आपको ज़रूर पसंद आएंगी।  

द हाउस

'द हाउस' डार्क कॉमेडी सीरीज है। यह कहानी तीन व्यक्तियों की असली कहानियों के बारे में है। नेक्सस स्टूडियो द्वारा निर्मित यह वेब सीरीज़ आज यानि 12 जनवरी को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज़ हो रही है।

रंजिश ही सही

यह वेब सीरीज़ 70 के दशक पर आधारित है जिसमें कहानी शंकर, आमना और अंजू के जीवन आसपास घूमती है। शादीशुदा होने के बावजूद एक हताश फिल्म निर्देशक शंकर, एक अभिनेत्री के साथ संबंध बनाता है जिसके बाद उनकी शादीशुदा ज़िंदगी तबाह हो जाती है। महेश भट्ट ने इस वेब सीरीज़ को डायरेक्ट किया है जिसमें ताहिर भसीन, अमला पॉल, अमृता पुरी मुख्य किरदार में नज़र आएंगे। यह सीरीज़ वूट सिलैक्ट पर 13 जनवरी को रिलीज़ होगी।

ये काली काली आंखें

नेटफ्लिक्स (Netflix) पर हिन्दी क्राइम थ्रिलर 14 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है। यह सीरीज़ सत्ता के शोषण को दिखाती है। कहानी में दिखाया गया है कि एक राजनेता की बेटी एक आदमी का पीछा करती है और उसे अपना बनाने के लिए कुछ भी करना चाहती है।

एटरनल्स

मार्वल स्टूडियोज डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर Eternals मूवी रिलीज़ करने वाला है। इस फिल्म को पिछले साल 5 नवम्बर को थिएटर्स में रिलीज़ किया गया था। फिल्म में एंजेलिना जोली, कुमैल ननजियानी, जेमा चैन, रिचर्ड मैडन, लॉरेन रिडलॉफ, सलमा हेक और ब्रायन टायरी हेनरी लीड रोल निभा रहे हैं।

ह्यूमन

ड्रग ट्रायल पर बेस्ड सीरीज़ 'ह्यूमन' 14 जनवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी, जिसकी कहानी गरीब लोगों पर होने वाले दवाई के अवैध ट्रायल पर है। इस वेब सीरीज़ (web series) में शेफाली शाह और कीर्ति कुल्हारी के साथ विशाल जेठवा, राम कपूर, सीमा बिस्वास, आदित्य श्रीवास्तव और मोहन अगाशे अहम किरदार निभा रहे हैं। सीरीज़ को विपुल अमृतलाल शाह और मोजेज सिंह द्वारा निर्देशित किया गया है और इसे इसी महीने रिलीज़ (release) किया जाना है।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles