‘How’s the Josh’ वाले Vicky Kaushal की ‘Chhaava’ से पहले देख लें ये फिल्म-वेब-सीरीज, रगो में दोगुनी स्पीड से दौड़ने लगेगा खून

विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्म "छावा" को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ चुके हैं। इस फिल्म के लिए विक्की कौशल ने जो मेहनत की है, वह इंटरनेट पर नजर आ रही है। फिल्म में Pushpa 2 वाली Rashmika Mandana भी Vicky Kaushal के साथ नजर आने वाली हैं। अभी तक Vicky Kaushal kee Chhaava के रिलीज को लेकर जानकारी ज्यादा बड़े पैमाने पर सामने नहीं आई है। हालांकि, इसकी अड्वान्स बुकिंग ने मानो रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। Chhaava फिल्म की एडवांस बुकिंग BMS पर शुरू हो गई है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। Chhaava की रिलीज डेट 14 फरवरी बताई जा रही है?
'छावा' कास्ट और अड्वान्स बुकिंग की डिटेल्स
लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित इस पीरियड ड्रामा में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग 8 फरवरी से शुरू हो गई थी, जो अब तक चल रही है। 8 फरवरी, शनिवार को, विक्की कौशल की ‘छावा’ ने BMS पर 11.4K टिकट बेचे। दिलचस्प बात यह है कि इसने पहले ही 119% का बड़ा उछाल देखा है, और एडवांस बुकिंग के दूसरे दिन दोपहर 12 बजे तक फिल्म के 25K टिकट बिक चुके हैं। यह आंकड़ा इस समय भी बढ़ने पर ही है।
IMDb पर भी धमाका कर सकती है फिल्म छावा?
इस समय, ‘छावा’ IMDb की सबसे बेहतरीन आगामी फिल्म लिस्ट में आ चुकी है, इसे अभी तक 22.8% वोट मिले हैं। इसके बाद सलमान खान की "सिकंदर" है, जो इस साल ईद पर रिलीज होने के लिए तैयार है। हालांकि छावा को लेकर लोगों में कुछ ज्यादा ही रुझान देखने को मिल रहा है। अगर आप भी छावा को लेकर इतने ही उत्साहित हैं तो आपको इसक रिलीज से पहले ही इन फिल्म और वेब सीरीज को देख लेना चाहिए।
इस फिल्म में मराठा जनरल Bajirao और Mastani के बीच की प्रेम गाथा को देखा जा सकता है, फिल्म में Ranveer Singh, Deepika Padukone और Priyanka Chopra नजर आते हैं। इस फिल्म में आपको Chhaava जैसे ही फ़ील मिल सकता है। हालांकि, अभी Vickey Kaushal की Chhaava आई नहीं है लेकिन उसके पहले आप इस फिल्म को देख सकते हैं। इस फिल्म को Amazon Prime Video पर देखा का सकता है। आप इसे यहीं पर जाकर देख सकते हैं।
यह कहानी उस वीर योद्धा की है, जिसने 1857 में British East India Company के विरुद्ध अपने आंदोलन को शुरू कर दिया था। इस फिल्म में आपको Aamir Khan नजर आने वाले हैं। अगर आप इस Film को देखना चाहते तो आप इसे JioCinema पर देख सकते हैं। इस फिल्म में आपको 1857 के संग्राम को देखने का मौका मिलने वाला है।
जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है यह फिल्म मुगल सम्राट अकबर और रानी जोधा बाई के बीच की कहानी है। इस फिल्म में आपको Hrithik Roshan और Airshwarya Rai नजर आने वाली है। इस फिल्म को भी आपको Chhaava के आने से पहले ही देख लेना चाहिए। इस फिल्म में आप अकबर के कई कामों को भी देख पाने वाले हैं। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो आप इसे Netflix पर देख सकते हैं।
यह कहानी राजपूत क्वीन की है, जिसे उस समय के सम्राट की ओर से पसंद किए जाने की खबर के बाद क्या हॉट है, उसको सिलसिले वार तरीके से दिखाती है। इस फिल्म को 16वीं सदी की प्रसिद्ध कविता जिसे मालिक मोहम्मद जायसी की ओर से लिखा गया था, पर आधारित माना जा सकता है। इस फिल्म में आपको Deepika Padukone और Ranveer Singh के अलावा Shahid Kapoor भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को आप Amazon Prime Video पर देख सकते हैं।
इस फिल्म की कहानी Tanhaji Malusare पर आधारित है, यह एक प्रसिद्ध माराठा लड़ाका थे। इन्हें आप Shivaji Maharaj के कमांडर के तौर पर भी जानते हैं। इस फिल्म को आप Hotstar पर देख सकते हैं। इस फिल्म में आपको Ajay Devgn नजर आने वाले हैं।
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.
View full profile