iPhone 17e लॉन्च होते ही iPhone 16e की कीमत धड़ाम! सीधा 10000 रुपये सस्ता हुआ फोन, डील देखें
Apple ने इंटरनेशनल बाजार में बीते कल अपना नया iPhone 17e लॉन्च कर दिया है. यह डिवाइस डिज़ाइन के मामले में काफी आकर्षक माना जा रहा है. हालांकि, उम्मीद के अनुसार इसकी कीमत पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा रखी गई है. ऐसे में अगर आप एक नया आईफोन खरीदना तो चाहते हैं लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो यहां हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए हैं. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर iPhone 16e पर धमाकेदार छूट दी जा रही है, जो इसे एक किफायती आईफोन बना सकती है.
SurveyiPhone 16e की कीमत में कटौती
iPhone 16e को अमेज़न पर 59,900 रुपये की लॉन्च की कीमत के मुकाबले 52,390 रुपये में लिस्ट किया गया है. इसके अलावा, चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स से पेमेंट करने पर 2000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल सकता है. इस तरह फोन की प्रभावी कीमत घटकर 50,390 रुपये तक पहुंच सकती है. यह स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट के दो कलर ऑप्शंस में खरीदने के लिए उपलब्ध है.
जहां एक तरफ iPhone 17e की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये रखी गई है, वहीं इस प्राइस रेंज में iPhone 16e पर मिल रही यह डील बजट ग्राहकों के लिए राहत साबित हो सकती है.
iPhone 16e के स्पेक्स और फीचर्स
iPhone 16e में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है और यह 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें सिरैमिक शील्ड ग्लास का इस्तेमाल किया गया है. परफॉर्मेंस के लिए यह स्मार्टफोन एप्पल के A18 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ फोर-कोर Apple GPU दिया गया है. बेस वेरिएंट में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. यह डिवाइस iOS 18.1 पर चलता है और इसे एप्पल के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम में अपग्रेड किया जा सकता है.
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 48MP का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, जो OIS के साथ आता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. बैटरी के मामले में iPhone 16e में 4005mAh की बैटरी दी गई है और यह 7.5W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है.
यह भी पढ़ें: Gold Price Today: आज फिसला सोना, चांदी ने मारी लम्बी छलांग, पहुंची 3.15 लाख के पार, प्लैटिनम का भाव कितना?
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile



