ChatGPT से नाराज हुए यूजर्स? धड़ाधड़ कर रहे अनइंस्टॉल, ये AI प्लेटफॉर्म बन रहा नया ठिकाना
AI इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. Anthropic ने अपने चैटबॉट Claude पर स्विच करना आसान बना दिया है. यह कदम ऐसे समय आया है जब कंपनी ने पेंटागन के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट छोड़ दिए और उसके बाद Claude के डाउनलोड में तेजी देखी गई. दूसरी तरफ OpenAI का ChatGPT यूजर बेस दबाव में बताया जा रहा है.
Surveyयूजर्स Claude की ओर क्यों बढ़ रहे हैं?
रिपोर्ट्स के मुताबिक Anthropic ने अमेरिकी रक्षा विभाग की कुछ शर्तों को स्वीकार नहीं किया. कंपनी को आशंका थी कि उसकी तकनीक का इस्तेमाल घरेलू निगरानी या स्वायत्त हथियारों के विकास में हो सकता है. हालांकि, अमेरिकी रक्षा उपसचिव Emil Michael ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि सभी हथियार प्रणालियों पर मानव निगरानी स्वीकार की गई थी.
दूसरी ओर OpenAI ने अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ “all lawful purposes” के तहत साझेदारी की घोषणा की. OpenAI के सीईओ Sam Altman ने स्पष्ट किया कि उनकी कंपनी भी घरेलू निगरानी या स्वायत्त हथियारों के लिए AI उपयोग की अनुमति नहीं देगी. इसके बावजूद कुछ यूजर्स कथित रूप से Claude की ओर शिफ्ट हो रहे हैं. इन संख्या में भारी उछाल देखने को मिला है.
ChatGPT से Claude पर कैसे स्विच करें?
Anthropic ने एक नया टूल जोड़ा है जिससे यूजर्स दूसरे AI प्लेटफॉर्म से अपनी मेमोरी और प्राथमिकताएं ट्रांसफर कर सकते हैं. Claude की वेबसाइट के अनुसार, “एक कॉपी-पेस्ट से Claude आपकी मेमोरी अपडेट कर लेता है और वहीं से शुरू करता है जहां आपने छोड़ा था.”
स्टेप 1: ChatGPT से डेटा इकट्ठा करें
- ChatGPT में Settings पर जाएं.
- Personalisation सेक्शन में Memory चुनें.
- Manage पर क्लिक करके अपनी प्राथमिकताएं देखें और कॉपी करें.
या फिर Settings → Data Control → Export Data पर जाकर पूरा चैट हिस्ट्री ईमेल में प्राप्त करें.
स्टेप 2: Claude में मेमोरी ऑन करें
Claude के Settings में Capabilities सेक्शन खोलें.
Memory ऑप्शन को ऑन करें.
स्टेप 3: नई चैट शुरू करें
एक नया प्रॉम्प्ट दें जैसे:
“Here’s some important context I’d like you to remember. Update your memory about me with this,”
अगर पूरी चैट हिस्ट्री दे रहे हैं तो लिख सकते हैं:
“Go through this and remember my key preferences.”
इसके बाद Claude आपकी पसंद और संदर्भ को सेव कर लेगा.
यूजर बढ़े, लेकिन सर्वर डाउन भी हुआ
2 मार्च को Claude और Claude Code में कुछ समय के लिए दिक्कत आई. Downdetector के अनुसार हजारों यूजर्स सेवा का उपयोग नहीं कर पाए. आउटेज लगभग 3 घंटे तक चला. यह घटना ऐसे समय हुई जब Claude ने अमेरिका में Apple App Store पर फ्री ऐप कैटेगरी में ChatGPT को पीछे छोड़ दिया.
रिपोर्ट के अनुसार, Claude के डाउनलोड में 51 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई, जबकि OpenAI के मॉडल्स के अनइंस्टॉल में 295 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई.
Anthropic का नया डेटा ट्रांसफर फीचर AI मार्केट में प्रतिस्पर्धा को और तेज कर सकता है. यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म बदलना अब पहले से आसान हो गया है. हालांकि, आउटेज जैसी घटनाएं दिखाती हैं कि तेजी से बढ़ती मांग के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती भी उतनी ही जरूरी है.
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile



