ओटीटी पर आते ही बन गई नंबर 1, ये हिंदी स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म देख सनक जाएगा माथा, IMDb रेटिंग 8.4
बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस देने के बाद एक दमदार एक्शन–ड्रामा फिल्म ने ओटीटी पर एंट्री लेते ही तहलका मचा दिया है। थिएटर में शानदार सफलता हासिल करने वाली यह फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों की पहली पसंद बन गई है और रिलीज के पहले ही दिन टॉप ट्रेंडिंग पोजिशन पर पहुंच गई। साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में गिनी जाने वाली इस फिल्म ने न सिर्फ कमाई के मामले में बल्कि लोकप्रियता के स्तर पर भी जबरदस्त पकड़ बनाई है।
Survey3 घंटे 25 मिनट की है फिल्म
इस फिल्म को IMDb पर 8.4 की मजबूत रेटिंग मिली है, जो इसकी क्वालिटी और दर्शकों के रिस्पॉन्स को साफ दिखाती है। करीब 3 घंटे 25 मिनट यानी 212 मिनट के लंबे रन टाइम के साथ यह 2025 की सबसे लंबी फिल्मों में से एक है। कहानी एक भारतीय जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान जाकर भारत के खिलाफ रची जा रही साजिशों का पर्दाफाश करने के लिए बेहद खतरनाक मिशन पर निकलता है और अहम खुफिया जानकारियां जुटाता है।
किस बारे में है कहानी
यह हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर कराची के अंडरवर्ल्ड में सेट है, जहां एक RAW एजेंट अपनी पहचान छुपाकर एक आतंकी नेटवर्क की जड़ तक पहुंचता है। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एजेंट एक माफिया गैंग में धीरे-धीरे ऊपर उठता है और ISI और अंडरवर्ल्ड के खतरनाक गठजोड़ को तोड़ने की कोशिश करता है। रियल वर्ल्ड जियो-पॉलिटिकल टेंशन से प्रेरित यह फिल्म एक गंभीर और रोमांचक अनुभव देती है।
फिल्म की खासियत
फिल्म को खास बनाने वाली बात यह भी है कि इसकी कहानी कई वास्तविक घटनाओं से प्रेरणा लेती है। इसमें 1999 के IC-814 प्लेन हाईजैक, 2001 के भारतीय संसद हमले, 2008 के मुंबई आतंकी हमले और ऑपरेशन लयारी जैसी घटनाओं की झलक देखने को मिलती है, जो कहानी को और ज्यादा प्रभावशाली बनाती है।
फिल्म की स्टार कास्ट
अगर आप अब तक नाम नहीं पहचान पाए हैं, तो बता दें कि यह फिल्म 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी ‘धुरंधर’ है। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर. माधवन जैसे दमदार कलाकार नजर आए हैं। 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस किया। अब 30 जनवरी 2026 से यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
धुरंधर 2 रिलीज़ डेट
‘धुरंधर’ साल 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल रही है और अब इसके सीक्वल को लेकर भी दर्शकों में भारी उत्साह है। ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट 19 मार्च 2026 तय की गई है, जहां इसका सीधा मुकाबला यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होने वाला है।
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile