Budget 2026: कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेगा सरकारी सपोर्ट, 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में बनेंगे Creator Labs
केंद्रीय बजट 2026 में सरकार ने क्रिएटिव इंडस्ट्री और कंटेंट क्रिएटर्स को लेकर अब तक का सबसे बड़ा हिंट दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान ऐलान किया कि देशभर के 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में AVGC (Animation, Visual Effects, Gaming और Comics) से जुड़े Content Creator Labs स्थापित किए जाएंगे।
Surveyयह कदम सीधे तौर पर भारत की तेजी से बढ़ती Orange Economy को मजबूती देने और युवाओं को क्रिएटिव सेक्टर में करियर के लिए तैयार करने की दिशा में उठाया गया है। सरकार का मानना है कि आने वाले वर्षों में क्रिएटिव स्किल्स सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि रोजगार और ग्लोबल पहचान का बड़ा जरिया बनेंगी।
AVGC सेक्टर पर क्यों है सरकार का फोकस?
बजट में दी गई जानकारी के मुताबिक भारत का AVGC सेक्टर आने वाले समय में जबरदस्त ग्रोथ की ओर बढ़ रहा है। अनुमान है कि 2030 तक इस इंडस्ट्री को करीब 20 लाख प्रोफेशनल्स की जरूरत होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार Indian Institute of Creative Technologies (IICT), मुंबई के सहयोग से इन Creator Labs को स्थापित करेगी।
इन लैब्स का मकसद छात्रों को कम उम्र से ही एनिमेशन, गेमिंग, VFX, कॉमिक्स, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और कंटेंट प्रोडक्शन जैसी स्किल्स से परिचित कराना है, ताकि वे आगे चलकर इंडस्ट्री-रेडी बन सकें।
यह भी पढ़ें: Budget 2026: AI-Governance बना बड़ा एजेंडा, देखें क्या हो सकती है भविष्य की नीति
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile