Jio True 5G ने इन नए शहरों में बनाई अपनी जगह, देखें कितने शहरों का आंकड़ा हुआ पूरा?

Jio True 5G ने इन नए शहरों में बनाई अपनी जगह, देखें कितने शहरों का आंकड़ा हुआ पूरा?
HIGHLIGHTS

Reliance Jio 5G ने अब तक 100 से अधिक शहरों को कवर किया

छत्तीसगढ़ भी हुआ Jio 5G की लिस्ट में शामिल

Jio 5G सक्षम शहरों में इस समय ट्रू 5जी बीटा मोड पर है

Reliance Jio 2023 के आखिर तक अपना True 5G नेटवर्क भारत के कोने-कोने में पहुंचाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगातार काम पर है। अब तक टेलिकॉम कंपनी भारत में 100 से भी अधिक शहरों में अपना स्टैंडअलोन 5G नेटवर्क रोल आउट कर चुकी है। Jio हर दिन एक न एक नए शहर को ट्रू 5जी नेटवर्क से कवर कर रहा है। अब Jio True 5G छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड के शहरों में अपनी जगह बना चुका है। 

Jio 5G in Chhattisgarh

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ Oppo A78 5G, देखें क्या है इस फोन में खास?

Jio True 5G शहरों की पूरी लिस्ट 

4 अक्टूबर, 2022: दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, कोलकाता

22 अक्टूबर, 2022: नाथद्वारा, चेन्नई

10 नवंबर, 2022: बैंगलूरू, हैदराबाद

11 नवंबर, 2022: गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद

23 नवंबर, 2022: पुणे

25 नवंबर, 2022: गुजरात के 33 जिले

14 दिसंबर, 2022: उज्जैन मंदिर

20 दिसंबर, 2022: कोच्चि, गुरुवायूर मंदिर

26 दिसंबर, 2022: तिरुमाला, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, गुंटूर

28 दिसंबर, 2022: लखनऊ, तिरुवनंतपुरम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़, मोहाली, पंचकुला, जीरकपुर, खरड़, डेराबस्सी

29 दिसंबर, 2022: भोपाल, इंदौर

5 जनवरी, 2023: भुवनेश्वर, कटक

6 जनवरी, 2023: जबलपुर, ग्वालियर, लुधियाना, सिलीगुड़ी

7 जनवरी, 2023: जयपुर, जोधपुर, उदयपुर

9 जनवरी, 2023: आगरा, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, तिरुपति, नेल्लोर, कोझीकोड, त्रिशूर, नागपुर, अहमदनगर 

10 जनवरी, 2023: गुवाहाटी, हुबली-धारवाड़, मंगलौर, बेलगाम, चिरतला, वारंगल, करीमनगर, सोलापुर

11 जनवरी, 2023: देहरादून

15 जनवरी, 2023: रायपुर, दुर्ग, भिलाई, पटना, मुजफ्फरपुर, रांची, जमशेदपुर, उडुपी, कालाबुरागी, बेल्लारी, राउरकेला, ब्रह्मपुर, कोल्लम, एलुरु, अमरावती

Jio 5G in Chhattisgarh

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A14 5G और Galaxy A23 5G हुए लॉन्च, दोनों में क्या है फर्क?

भारत में 5G नेटवर्क लॉन्च होने के बाद Reliance Jio सबसे अधिक शहरों में 5G कवरेज लाने वाला सबसे पहला टेलिकॉम ऑपरेटर बना है। हालांकि, यह जानना आवश्यक है कि इस समय Jio True 5G बीटा मोड पर है इसलिए 5G सक्षम शहरों के Jio यूजर्स डायरेक्ट 5G सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इन शहरों में 5G नेटवर्क पूरी तरह से यूजर्स के इस्तेमाल के लिए सक्षम होने के बाद यूजर्स को Jio Welcome Offer का इंवाइट भेज दिया जाएगा। 

 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo