भारत में 5G नेटवर्क लॉन्च होने के बाद मुख्य टेलिकॉम कंपनियाँ देश के कई शहरों तक 5जी सेवा पहुंचा चुकी हैं। भारत के तीन सबसे बड़े टेलीकॉम आपरेटर्स भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया हैं। 1 अक्टूबर 2022 को भारत में 5G नेटवर्क लॉन्च किया गया था जिसके साथ ही एयरटेल और जियो ने भी देश के कई हिस्सों में अपनी 5जी सेवा लॉन्च की थी। रिलायंस जियो और भारती एयरटेल का उद्देश्य है कि साल 2024 तक देश के सभी हिस्सों में 5जी सुविधा पहुंचाई जा सके। बहुत से शहरों को 5जी नेटवर्क से कवर करने के बाद टेलिकॉम कंपनी ने अब भुवनेश्वर में भी अपनी 5जी सेवा उपलब्ध करा दी है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
भुवनेश्वर में 5G नेटवर्क
रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ने आज ही अपनी 5जी सुविधा भुवनेश्वर में भी लॉन्च की हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय टेलिकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा भुवनेश्वर में एक इवेंट के दौरान दोनों कंपनियों द्वारा 5G सेवा लॉन्च करने की घोषणा की गई।
26 जनवरी तक पूरे राज्य में 5जी लॉन्च करने का उद्देश्य हाल ही में अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि भारत सरकार द्वारा 2022-23 में ओडिशा में टेलिकॉम सेवाएं जारी करने के लिए कुल Rs 5,600 करोड़ लिए गए हैं। अब, सरकार द्वारा संचार सेवाओं को विश्व स्तर पर लाने के लिए 5,000 मोबाइल टावर लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, वैष्णव का दावा है कि 26 जनवरी तक राज्य के हर एक कोने में 5जी सेवा रोल आउट कर दी जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में 4जी नेटवर्क
टेलिकॉम के सेकरेटरी राजारमन के माध्यम से यह जानकारी मिली है कि भारत सरकार द्वारा ओडिशा के ग्रामीण क्षेत्रों में 4जी सेवा उपलब्ध कराने के लिए 100 टावर लगाए गए हैं। उनके द्वारा जियो के साथ पार्टनरशिप में शिक्षा 'ओ' अनुसंधान (SOA) यूनिवर्सिटी में 5जी अनुसंधान प्रयोगशाला का निर्माण करने की घोषणा की गई है।
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile