Jio का ताबड़तोड़ ऑफर! सिर्फ बेहद सस्ते में कंपनी दे रही 1000GB डेटा.. किन जियो यूजर्स को मिलेगा फायदा

HIGHLIGHTS

Reliance Jio के 555 रुपये वाले डेटा वाउचर में 1000GB हाई-स्पीड इंटरनेट मिलता है।

यह ऑफर JioHome के मौजूदा JioFiber और JioAirFiber ग्राहकों के लिए है।

कंपनी 1555 रुपये में 3000GB डेटा वाला वाउचर भी दे रही है।

Jio का ताबड़तोड़ ऑफर! सिर्फ बेहद सस्ते में कंपनी दे रही 1000GB डेटा.. किन जियो यूजर्स को मिलेगा फायदा

घर में Wi-Fi लगे होने के बाद भी कई बार ऐसा होता है कि इंटरनेट डेटा खत्म हो जाता है और इसके बाद आपको इंटरनेट के लिए अलग से वाई-फ़ाई का खर्च देना होता है। हालांकि, बहुत से मामलों में अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जा रहा है, लेकिन इसका भी एक कैप होता है। यह आपकी जानकारी से बाहर है। इसलिए हम आपको ज्यादा टेंशन न देते हुए एक ऐसे प्लान के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपको बेहद ही सस्ते में 1000GB डेटा का लाभ दे सकता है। यह प्लान Reliance Jio का एक डेटा वाउचर है। कंपनी इसे केवल 555 रुपये में ऑफर कर रही है। इस प्लान में करीब 1TB डेटा मिलता है। आइए जानते हैं कि इस प्लान को खरीदने पर आपको क्या बेनेफिट मिलने वाले हैं, और इसमें आपको दिन का कितना खर्च पड़ने वाला है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Jio के 555 रुपये वाले प्लान में क्या मिलता है?

Reliance Jio के इस डेटा वाउचर को जैसा कि आप ऊपर से ही देखते आ रहे हैं कि कंपनी 555 रुपये की कीमत में ऑफर कर रही है। इस प्लान में ग्राहकों को 1000GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा का लाभ भी मिलता है। इसके अलावा आपको क्या फायदे इस प्लान के साथ दिए जा रहे हैं, उनके बारे में आप आगे जानेंगे।

जानकारी के लिए क्लियर कर दें कि इस प्लान की कीमत में GST अलग से लगने वाला है। यानि यह आपको महीन में 555 रुपये के खर्च से कुछ ज्यादा प्राइस में मिल सकता है। क्या पूरे महीने बिंदास चलेगा 1000GB हाई-स्पीड डेटा? यहाँ सवाल यह उठता है कि आखिर 1000GB डेटा की लिमिट खत्म होने के बाद क्या होने वाला है। ऐसे में आपको जानकारी दे देते हैं कि उसके बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps मात्र ही रह जाने वाली है।

किन Jio यूजर्स को मिलेगा 1000GB डेटा?

आपको यह भी बता देते हैं कि यह 1000GB डेटा और यह ऑफर सभी जियो ग्राहकों के लिए नहीं है। ऐसा भी कह सकते हैं कि इसका लाभ Prepaid Plan चलाने वाले ग्राहकों को नहीं मिलन वाला है। यह ऑफर कंपनी के JioHome ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए है।

अगर आपके घर में पहले से JioFiber या JioAirFiber का एक्टिव कनेक्शन है, तो आप इस प्लान का लाभ ले सकते हैं, इस डेटा वाउचर को खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आप 1555 रुपये के प्लान के साथ जाते हैं तो आपको महीने में 3000GB डेटा का लाभ दिया जाने वाला है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A56 5G Vs Vivo T5 5G Vs Motorola Edge 70 Fusion: डिजाइन-डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, परफॉरमेंस, प्राइस और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile